ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टाटा संस ने नियुक्ति को लेकर किया अहम बदलाव

UB India News by UB India News
October 21, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
टाटा संस ने नियुक्ति को लेकर किया अहम बदलाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट ने नियुक्ति को लेकर एक अहम बदलाव किया है. लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी, स्थायी सदस्य बन गए हैं, जिससे निश्चित अवधि की नियुक्तियों का सिस्टम खत्म हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला गुरुवार को हुई दोनों ट्रस्टों की बोर्ड बैठक में लिया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम के बाद, बोर्ड के सदस्य तब तक रिटायर नहीं होंगे जब तक वे इस्तीफा देने का फैसला नहीं कर लेते और नए सदस्यों की नियुक्ति ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सहमति के बाद ही की जाएगी.

बिजनेस डेली के अनुसार, दोनों ट्रस्टों के पास सामूहिक रूप से टाटा संस के आधे से ज्यादा शेयर हैं, जो 165 अरब डॉलर की होल्डिंग कंपनी है. इसमें टाटा ग्रुप की कई नामी-गिरामी कंपनी के शेयर शामिल हैं. टाटा ट्रस्ट, ग्रुप की सभी परोपकारी गतिविधियों का प्रबंधन करती है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दोनों ट्रस्ट के पास टाटा संस के कितने शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस के 27.98 फीसदी शेयर हैं, जबकि सर दोराबजी टाटा के पास होल्डिंग फर्म के 23.56 फीसदी शेयर हैं. 11 अक्टूबर को नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्त करने के बाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह दूसरी बोर्ड बैठक थी. हालांकि, मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका. नोएल टाटा की नियुक्ति, कॉर्पोरेट आइकन रतन टाटा के निधन के बाद की गई थी. रिश्ते में नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं.

टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी, टाटा संस, होटल, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एयरलाइंस समेत विभिन्न सेक्टर्स में 30 फर्मों की देखरेख करती है. पिछले कुछ वर्षों में जगुआर लैंड रोवर और टेटली टी जैसे ब्रांड्स के अधिग्रहण के साथ टाटा संस एक ग्लोबल बिजनेस ग्रुप बन गया है. यह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ताज होटल्स और एयर इंडिया का मालिक है और भारत में स्टारबक्स SBUX.O और एयरबस बिजनेस पार्टनर है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
बांग्लादेश पर अब तो कुदरत भी निर्दयी ………..

बांग्लादेश पर अब तो कुदरत भी निर्दयी ...........

जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में रविवार रात को बड़ा आतंकी हमला ,7 लोगों की गई जान

जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में रविवार रात को बड़ा आतंकी हमला ,7 लोगों की गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend