ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका

UB India News by UB India News
October 21, 2024
in अपराध, खास खबर
0
राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में रोहिणी इलाके में रविवार की सुबह तेज धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गई है। धमाके की वजह तो अबतक पता नहीं लेकिन धमाके के बाद धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिला। इसके बाद रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है,  विशेषज्ञ की टीम ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाएगी।

अबतक क्या मिले सबूत

– स्पेशल सेल की टेरर यूनिट स्पॉट पर है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

– सूत्रों के मुताबिक FSL जांच में शुरुआती कच्चा बम होने की आशंका है।
– FSL की मल्टीपल टीम जांच कर रही है।
– स्पेशल सीपी स्पेशल सेल स्पॉट पर मौजूद हैं।
– आसपास के CCTV DVR जब्त किए जा रहे है।

धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त की है। लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। इस घटना के बाद, प्रशांत विहार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी सुरक्षा एजेंसियां अपनी जांच में तेजी ला रही हैं। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

रोहिणी डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि धमाके की वजह जानने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था। उन्होंने आगे कहा कि विशेषज्ञ की टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास धमाका

दमकल विभाग ने बताया कि रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाके की सूचना मिली है। सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
भारत को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया………………

भारत को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया..................

इजराइल किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है…….

ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रहा इजरायल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend