ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किस आधार पर मिलता बीमारू राज्य का तमगा……..

UB India News by UB India News
October 13, 2024
in खास खबर, पटना, प्रदेश
0
किस आधार पर मिलता बीमारू राज्य का तमगा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आपने अक्सर अखबारों और किसी राजनीतिक बहस में ‘बीमारू राज्य’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल होते हुए देखा होगा. क्या आप जानते हैं कि आखिर बीमारू राज्य होते क्या हैं, इन्हें क्यों यह नाम दिया गया है. दरअसल, बीमारू राज्य का पूरा कॉन्सेप्ट किसी भी प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक हालात से संबंधित होता है. जो राज्य इन तय मुद्दों की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है उसे बीमारू राज्य कहा जाने लगता है. बीमारू राज्य का यह कॉन्सेप्ट 1980 के दशक के मध्य में इस्तेमाल किया जाने लगा. इस दौरान आशीष बोस नामक के जनसांख्यिकी विशेषज्ञ ने बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत खराब आर्थिक, सामाजिक और जनसांख्यिकीय विकास वाले राज्यों को लेकर ‘बीमारू राज्य’ जैसी शब्दावली गढ़ी. आइये आपको बताते हैं किन आर्थिक और सामाजिक पैमानों पर खरा नहीं उतरने पर किसी स्टेट को बीमारू राज्य कहा जाता है.

क्या होते हैं बीमारू राज्य

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

किसी राज्य को बीमारू राज्य कहने से पहले उसकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति का अध्ययन किया जाता है. इनमें उच्च जनसंख्या वृद्धि दर, कम साक्षरता दर, उच्च शिशु और मातृ मृत्यु दर, कम प्रति व्यक्ति आय, उच्च गरीबी स्तर और अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दे शामिल होते हैं. इसके अलावा, वे राज्य जहां भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता और राजनीतिक अस्थिरता जैसी चुनौतियों भी होती हैं, उन्हें आर्थिक व सामाजिक आधार पर बीमार राज्य का टैग दिया जाता है.

1980 के दशक में आशीष बोस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को एक रिपोर्ट सौंपी थीं. इसमें उन्होंने बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ राज्य कहा था. क्योंकि, ये प्रदेश आर्थिक विकास, हेल्थकेयर सुविधाओं, शिक्षा और अन्य मामलों में पिछड़े हुए थे. हालांकि, धीरे-धीरे इन राज्यों की तस्वीर बदली है और इनके ऊपर लगा बीमारू राज्य का टैग हटा है.

बदल रही है बीमारू राज्यों की तस्वीर

साल 2012 में तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था, “वे राज्य जहां विकास की गति धीमी रही, अब उन्होंने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है. यह पहली बार है जब 5 सबसे गरीब राज्यों की औसत विकास दर किसी भी योजना अवधि में राष्ट्रीय औसत विकास दर से ज्यादा हो गई.

कहां कितना सुधार हुआ

हाल के वर्षों में आर्थिक और सामाजिक आधार पर इन राज्यों में सुधार के संकेत मिले हैं, जिसके बाद से इन प्रदेशों के ऊपर से बीमारू राज्य का तमगा हटने लगा है.

– उदाहरण के लिए, बिहार ने 2019-20 में कई अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए 11.3% की उच्च विकास दर दर्ज की है.

-राजस्थान और मध्य प्रदेश ने कृषि, पर्यटन और रिन्यूबल एनर्जी जैसे सेक्टर्स में अच्छी तरक्की की है.

-उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सोशल वेलफेयर को बढ़ावा देने के लिए कई पहल शुरू की हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
क्या ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को पर हमला करेगा इजरायल?

इजरायल ईरान के परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाएगा या हत्याएं करेगा !

SCO समिट में यूं ही शामिल होने नहीं जा रहे जयशंकर………

एससीओ शिखर वार्ता में जाने को तैयार जयशंकर , इस्लामाबाद में 2 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend