ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिलायंस की 47वीं AGM दोपहर 2 बजे:जियो इन्फोकॉम और रिलायंस रिटेल के IPO की घोषणा संभव

UB India News by UB India News
August 30, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
रिलायंस की 47वीं AGM दोपहर 2 बजे:जियो इन्फोकॉम और रिलायंस रिटेल के IPO की घोषणा संभव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आज यानी गुरुवार (29 अगस्त) को दोपहर 2 बजे अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग करेगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस मीटिंग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एड्रेस करेंगे। जियो मीट के जरिए मीटिंग जॉइन कर सकते हैं।

इस मीटिंग में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ-साथ रिलायंस रिटेल के IPO की घोषणा हो सकती है। लंबे समय से इसे लेकर चर्चा चल रही है। इसके अलावा न्यूज एनर्जी बिजनेस को लेकर कंपनी के क्या फ्यूचर प्लान है उसके अपडेट पर भी शेयर बाजार का फोकस होगा।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

रिलायंस के शेयरों में मामूली तेजी, 3000 के करीब कारोबार कर रहा
एजीएम से पहले रिलायंस के शेयरों में मामूली तेजी है। शेयर आज 3000 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। एक साल में रिलायंस के शेयर ने 23% का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में शेयर केवल 2.50% चढ़ा है। वहीं एक महीने में शेयरों में करीब 1.5% की गिरावट रही है।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 15,138 करोड़ रुपए का मुनाफा
एक महीने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी को इस तिमाही में 15,138 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर मुनाफे में 5.45% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में मुनाफा 16,011 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,36,217 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,10,831 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। यानी, सालाना आधार पर इसमें 12.04% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

1. रिलायंस जियो: डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना

  • भारत का नंबर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, रिलायंस जियो डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। जून तिमाही में जियो के नेटवर्क पर लगभग 45 एक्साबाइट डेटा की खपत हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33% ज्यादा है।
  • टेलिकॉम कंपनियों के प्रदर्शन को मापने के लिए ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) का इस्तेमाल होता है। लगातार तीसरी तिमाही में जियो का ARPU ₹181.7 पर स्थिर रहा। हालांकि, पिछले महीने की गई 13-25% टैरिफ बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में ARPU बढ़ने की संभावना है।
  • रिलायंस जियो लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 5,445 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 12% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q1FY-2024) में कंपनी को 4,863 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
  • अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 10.33% बढ़कर 26,478 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में 24,042 करोड़ रुपए की आय दर्ज की थी। वहीं, पिछली तिमाही (Q4FY24) के मुकाबले नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू 2%-2% बढ़ा है।

2. रिलायंस रिटेल: पहले तिमाही में 331 नए स्टोर खोले, कुल स्टोर 18,918 हुए

  • तिमाही में रिलायंस रिटेल को रिकॉर्ड 29.6 करोड़ फ़ुटफ़ॉल मिले, जो पिछले साल की समान अवधि में 24.9 करोड़ थे। यानी, फ़ुटफ़ॉल में 18.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिलायंस रिटेल ने 331 नए स्टोर खोले। कुल स्टोर की संख्या 18,918 हो गई।
  • डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स को बढ़ाने पर कंपनी का फोकस जारी रहा और इन चैनलों का कुल रेवेन्यू में 18% योगदान रहा। गर्मी के मौसम में एसी और रेफ्रिजरेटर की मांग बढ़ी। टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल ने टीवी की डिमांड को बढ़ा दिया।
  • रिलायंस रिटेल की आय में सालाना आधार पर 8.10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹75,630 करोड़ दर्ज किया गया। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 69,962 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था।
  • 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.6% बढ़ा है। जून तिमाही में रिलायंस रिटेल ने 2,549 करोड़ रुपए का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया। एक साल पहले की समाना तिमाही में ये 2,436 करोड़ रुपए था।

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस
रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
पेरिस पैरालंपिक : आज बजेगा बिगुल, उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य होंगे शामिल

पेरिस पैरालंपिक : आज बजेगा बिगुल, उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य होंगे शामिल

भारत में ट्रेनों की पटरियों पर ब्लास्ट करो, हिंदू नेताओं से लड़ो, पाकिस्तानी आतंकी ने जारी किया

भारत में ट्रेनों की पटरियों पर ब्लास्ट करो, हिंदू नेताओं से लड़ो, पाकिस्तानी आतंकी ने जारी किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend