ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान और इजरायल के बीच तनाव सातवें आसमान पर

UB India News by UB India News
August 26, 2024
in खास खबर
0
ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिजबुल्लाह और इजरायल में फिर जंग छिड़ गई है. फिलिस्तीन में हमास संग लड़ रहा इजरायल अब हिजबुल्लाह को पानी पिलाने में जुट गया है. हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल पर रॉकेट-मिसाल की बरसात कर दी. मगर इजरायल के आयरन डोम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया. हिजबुल्लाह ने इजरायल पर करीब 300 रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल दागे, मगर बेंजामिन नेतन्याहू के आयरन डोम ने पलक झपकते ही हवा में ही सारे मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया. हिजबुल्लाह के रॉकेट को हवा में उड़ाकर इजरायल खुश हो रहा होगा, जश्न मना रहा होगा, मगर हकीकत यह है कि अभी तो हिजबुल्लाह के आका से पाला ही नहीं पड़ा है.

भले ही हिजबुल्लाह के पास ऐसे मिसाइल नहीं हैं, जो आयरन डोम को भेद इजरायल में कत्लेआम मचा दे, मगर उसके आका के पास है. ईरान के पास एक ऐसी मिसाइल है, जिसके वॉर से बच पाना आयरन डोम के बस की बात नहीं. ईरान की यह मिसाइल इजरायल के आयरन डोम को चुटकी में ध्वस्त कर सकती है. ईरान के उस अचूक हथियार का नाम है- खुर्रमशहर मिसाइल या खोर्रमशहर मिसाइल. खोर्रमशहर मिसाइल ईरान की एक तरह से ब्रह्मास्त्र है. अगर ईरान को लगा कि पानी अब सिर के ऊपर जा रहा है तो वह इजरायल के खिलाफ इसका इस्तेमाल करने में जरा भी देर नहीं करेगा. खोर्रमशहर मिसाइल ईरान की सबसे खतरनाक और अचूक हथियार है. इसे ईरान के एक शहर के नाम पर रखा गया है.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

इजरायल को निशाना बनाने में सक्षम
ईरान की यह घातक खोर्रमशहर मिसाइल एक मीडियम रेंज की की बैलिस्टिक मिसाइल है. इसका टेस्ट जनवरी 2017 में ईरान ने किया था. यह 2,000 किमी दूरी तक जाकर टारगेट को तबाह कर सकती है. यह मिसाइल अपने साथ 1,800 किलोग्राम हथियार ले जा सकती है और इसकी लंबाई 13 मीटर है. इससे किसी भी परमाणु हथियार ले जाया जा सकता है और टारगेट को तबाह किया जा सकता है. ईरान के पास खुर्रमशहर बैलिस्टिक मिसाइल के चार वर्जन हैं.

कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?
खुर्रमशहर मिसाइल के लेटेस्ट वर्जन को ईरान ने पिछले साल दुनिया के सामने पेश किया था. ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े में खुर्रमशहर सबसे भारी पेलोड वाली मिसाइल है. इसका चौथा वर्जन तो और भी खतरनाक है. इसमें एक साथ कई वॉरहेड लगाने की भी व्यवस्था है. इस तरह से ईरान एक ही अटैक में इजरायल के कई टारगेट्स को तबाह कर सकता है. विश्लेषकों का कहना है कि इस हथियार से ईरान इजरायल को अपनी चपेट में जरूर ले सकता है. इसकी पहुंची इजरायली शहर तक आसानी से है. ईरान के इस हथियार के पीछे तानाशाह की तकनीक का कमाल है. इसे नॉर्थ कोरिया की मसूदन बैलिस्टिक मिसाइल की तर्ज पर बनाया गया है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि 500 किलोग्राम (1,100 पाउंड) वजन ले जाने की क्षमता वाली इस मिसाइल की रेंज 4,000 किलोमीटर (2,485 मील) तक है.

इजरायल-ईरान में क्यों है तनाव

दरअसल, जब से तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या हुई है, तब से ही ईरान और इजरायल आमने सामने हैं. ईरान का आरोप है कि इजरायल की मोसाद ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मगर इजरायल ने अब तक यह नहीं स्वीकार किया है कि उसने ही हमास चीफ की हत्या की है. ईरान तब से ही इजरायल से बदला लेने को तड़प रहा है. फिलहाल, वह हिजबुल्लाह के माध्यम से इजरायल पर अटैक करवा रहा है. रविवार को भी हिजबुल्लाह ने इजरायल पर खूब बमबारी की. मगर इजरायल ने इसे विफल कर दिया. अब माना जा रहा है कि ईरान खुद इजरायल पर अटैक करेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
भारत सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं , बल्कि भारत चाहता है कि ई-कॉमर्स  कंपनियां  निष्पक्ष और ईमानदार रहें……….

भारत सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं , बल्कि भारत चाहता है कि ई-कॉमर्स कंपनियां निष्पक्ष और ईमानदार रहें..........

भारत 2031 तक ही बन जायेगा दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ………….

2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था......विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 675 बिलियन डॉलर .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend