ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुतिन के बाद जेलेंस्की को पीएम मोदी की झप्पी , जयशंकर ने पत्रकार को पढ़ाया इंडिया का पाठ………

UB India News by UB India News
August 25, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
पुतिन के बाद जेलेंस्की को पीएम मोदी की झप्पी , जयशंकर ने पत्रकार को पढ़ाया इंडिया का पाठ………

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहले हाथ मिलाया, और फिर गले लगा दिया… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को गले लगाकर भारतीय संस्‍कृति का परिचय दिया. लेकिन शायद कुछ लोगों को ये अच्‍छा नहीं लगा. ऐसे में जब एक रिपोर्टर ने पीएम मोदी के जेलेंस्‍की को गले लगाने से जुड़ा सवाल पूछा, तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उन्‍हें भारतीय संस्‍कृति का पाठ पढ़ा दिया. जयशंकर ने कहा कि गले लगाना सदियों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है. हम अपने से इसी तरह मिलते हैं.

पहले हाथ मिलाया, फिर गले लगाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान पहले उनसे हाथ मिलाया और फिर तुरंत उन्हें गर्मजोशी से गले लगा लिया. इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि गले लगाना हमारी संस्कृति का हिस्सा है. युद्धग्रस्त देश के शीर्ष नेता को गले लगाने के बमुश्किल छह सप्ताह पहले मोदी ने यूक्रेन के कट्टर दुश्मन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसी तरह गले लगाया था.

गले मिलना भारतीय संस्‍कृति 

मोदी-जेलेंस्की वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से ‘गले मिलने’ के बारे में सवाल पूछा गया था. इस सवाल का उद्देश्य पहले पुतिन और अब जेलेंस्की के साथ मोदी की मुलाकात के बीच संबंधों पर प्रतिक्रिया मांगना था. जयशंकर ने एक पश्चिमी पत्रकार के एक विशिष्ट प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, “दुनिया के हमारे हिस्से में जब लोग मिलते हैं, तो वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं, यह आपकी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता है, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है. वास्तव में आज, मुझे लगता है, मैंने देखा, प्रधानमंत्री (मोदी) ने भी राष्ट्रपति जेलेंस्की को गले लगाया.”

पत्रकार ने अपने सवाल में कहा था कि कुछ सप्ताह पहले मोदी द्वारा पुतिन को गले लगाने के बारे में इसी तरह उल्लेख किया गया था. जयशंकर ने कहा, “मैंने उन्हें कई अन्य स्थानों पर कई अन्य नेताओं के साथ ऐसा करते देखा है. इसलिए, मुझे लगता है, इन शिष्टाचारों के अर्थ के संदर्भ में हमारे यहां थोड़ा-सा सांस्कृतिक अंतर है.”

जेलेंस्की ने पीएम मोदी की यात्रा को बताया ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा करने के बाद शुक्रवार सुबह यूक्रेन पहुंचे। राजधानी कीव पहुंचने के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कीव में पीएम मोदी ने शांति का संदेश दिया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि भारत उनके देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि नई दिल्ली का समर्थन उनके देश के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया में हर किसी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का समान रूप से सम्मान करना चाहिए। मोदी के साथ बातचीत के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, आज इतिहास लिखा गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की स्वतंत्रता के बाद पहली बार यूक्रेन का दौरा किया।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इस यात्रा के बाद हम रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय व्यापार और निरंतर सैन्य-तकनीकी सहयोग के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक संयुक्त वक्तव्य पर भी सहमत हुए। भारत यूक्रेन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है।

पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान अपने आरंभिक वक्तव्य में कहा कि हम महात्मा गांधी की भूमि से आए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री ने देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। मोदी ने जेलेंस्की को सितंबर 2022 में समरकंद और पिछले महीने मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई अपनी बातचीत से भी अवगत कराया।

कुछ समय पहले जब मैं समरकंद में राष्ट्रपति पुतिन से मिला था, तो मैंने उनसे कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। पिछले महीने जब मैं रूस गया था, तो मैंने साफ शब्दों में कहा था कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं मिलता। बातचीत, संवाद और कूटनीति से समाधान निकलता है और हमें बिना समय बर्बाद किए उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। दोनों पक्षों को एक साथ बैठकर इस संकट से बाहर निकलने का तरीका खोजना चाहिए- पीएम मोदी

रूस की यात्रा के ठीक छह सप्ताह बाद यूक्रेन पहुंचे मोदी ने वैश्विक समुदाय को संदेश दिया कि भारत दो वर्षों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में तटस्थ नहीं है। भारत हमेशा शांति के साथ रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ मुलाकात के दौरान भी मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया, ताकि युद्ध को शीघ्रता से समाप्त किया जा सके।

पीएम मोदी और जेलेंस्की दोनों नेताओं ने युद्ध में मारे गए बच्चों की स्मृति में निर्मित संग्रहालय का दौरा किया। वहां प्रदर्शित फिल्म को देख कर पीएम मोदी भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि मैंने आपके साथ बच्चों की स्मृति में बने म्यूजियम को देखा है। मेरा मन भरा हुआ है। दिल को गहरी चोट लगी है। अब मुझे लगता है कि युद्ध का पहला शिकार मानव होता है और उसमें भी बालक पहले शिकार बनते हैं। यह बहुत दर्दनाक होता है। किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मोदी ने भी राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया और कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत ने जितना हो सका है, उतनी मदद का प्रयास किया है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि मानवीय दृष्टिकोण से जिस तरह की भी जरूरत यूक्रेन को होगी, भारत आपके साथ खड़ा होगा और दो कदम आगे चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को चार भीष्म (भारत स्वास्थ्य सहयोग हित और मैत्री पहल) क्यूब्स भेंट किए। जेलेंस्की ने क्यूब्स की मानवीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, जिससे घायलों के उपचार में तेजी आएगी और बहुमूल्य जीवन बचाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक भीष्म क्यूब में सभी प्रकार की चोटों और चिकित्सा स्थितियों के लिए प्राथमिक देखभाल से जुड़ी दवाइयां और उपकरण शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं यूक्रेन में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं लेकर आया हूं। 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं मानवता से प्रेरित हैं। आज मैं यूक्रेन की धरती पर शांति का संदेश लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि हमने जो दूसरा रास्ता चुना है, वह युद्ध से दूर रहना है, हम बहुत दृढ़ता से युद्ध से दूर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम तटस्थ थे, हम तटस्थ नहीं थे, हम पहले दिन से ही पक्षकार रहे हैं और हमारा पक्ष है शांति, हम बुद्ध की भूमि से आते हैं जहां युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है, हम महात्मा गांधी की भूमि से आते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया।

कई बैठकों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही। मैं भारत-यूक्रेन मित्रता को और गहरा करने के उद्देश्य से इस महान देश में आया हूं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी सार्थक बातचीत हुई। भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए। मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।

 

प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन दौरे की दुनियाभर में चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें रहीं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गर्मजोशी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से गले मिले और युद्ध को लेकर अपनी बात रखी, उसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दुनियाभर के शीर्ष अखबारों ने इस पर खबरें प्रकाशित की हैं। तो आइए जानते हैं कि वैश्विक मीडिया ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर क्या-क्या कहा।

न्यूयॉर्क टाइम्स
न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत की विदेश नीति को सराहा और लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ अपने संबंधों को सावधानीपूर्वक बनाकर चल रहे हैं। वह बीते महीने मॉस्को दौरे पर थे और वहां राष्ट्रपति पुतिन से गले मिल रहे थे। भारत, रूस का अहम व्यापारिक साझेदार है। भारत ने जून में यूक्रेन में शांति समझौते में अपना प्रतिनिधि भेजा था, लेकिन यूक्रेन में शांति के लिए हुए एक अन्य सम्मेलन में भारत शामिल नहीं हुआ था।

बीबीसी
यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘युद्ध के हालात में भारत कभी भी तटस्थ नहीं रहा है। पहले दिन से भारत शांति का पक्षधर रहा है।’ बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हालांकि रिपोर्ट में इस बात को भी उठाया गया है कि भारत ने कभी भी रूस के यूक्रेन पर हमले की आलोचना नहीं की है। यहां तक कि भारत रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है और रूस के तेल का सबसे बड़ा आयातक बनकर उभरा है।

द गार्जियन
द गार्जियन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन दौरे पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बयान को शीर्षक में लिया गया है, जिसमें जेलेंस्की ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को ऐतिहासिक करार दिया था। जेलेंस्की ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि ‘आज इतिहास बना। भारत के प्रधानमंत्री ने देश की स्वतंत्रता के बाद पहली बार यूक्रेन का दौरा किया। भारत ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया और ये अहम है कि दुनियाभर के देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करें।’

सीएनएन
अमेरिका के प्रमुख मीडिया चैनल सीएनएन ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर लिखा कि पीएम मोदी का यह दौरा उनके रूस दौरे के कुछ हफ्तों बाद ही हो रहा है। हालांकि भारत द्वारा युद्धविराम की लगातार अपील की जा रही है, लेकिन भारत ने अभी तक रूस की आलोचना से खुद को दूर रखा है। भारत रूस की अर्थव्यवस्था के लिए लाइफ लाइन का काम कर रहा है और बड़ी संख्या में रूस से तेल का आयात कर रहा है। रिपोर्ट में पीएम मोदी के उस बयान का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी समस्या का हल युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
बदलापुर कांड: एमवीए ने सत्ता पक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा; धरने पर बैठे शरद पवार

बदलापुर कांड: एमवीए ने सत्ता पक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा; धरने पर बैठे शरद पवार

शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा…..

शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend