ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश आज पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है …………

UB India News by UB India News
August 24, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना गगनयान की पहली रोबोट-मानव परीक्षण उड़ान इस साल दिसंबर में होने वाली है. आज यानी 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के एक साल पूरे होने का प्रतीक होगा, जिससे भारत ऐसा करने वाला एकमात्र देश बन जाएगा. गगनयान परियोजना में तीन सदस्यों के दल को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किलोमीटर की कक्षा में भेजकर मानव अंतरिक्ष यान क्षमता का प्रदर्शन करने और उन्हें भारतीय समुद्र में उतारकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की परिकल्पना की गई है.

आज के दिन विक्रम लैंडर ने की थी सॉफ्ट लैंडिंग
साल 2023 में आज के ही दिन चंद्रमा पर विक्रम लैंडर ने कदम रखा था. भारतीय अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था, क्योंकि लैंडर विक्रम में चंद्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी वहां किसी ने भी इससे पहले लैंडिंग नहीं की थी. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह मील का पत्थर साबित होने वाला प्रोजेक्ट साबित हुआ है. इसी ऐतिहासिक दिन की उपलब्धि के लिए आज के दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

भारत की अंतरिक्ष गाथा थीम पर मनाया जाएगा स्पेस डे
पहला नेशनल स्पेस डे को पूरे देश में एक खास थीम के साथ मनाया जा रहा है. साल 2024 के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए थीम रखा गया है. चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा (Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga). इसी थीम के साथ पूरे देश में आज कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

इसरो शेयर करेगा चंद्रयान-3 के भेजे डाटा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इसरो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन की ओर से एकत्र किए गए वैज्ञानिक डेटा को जारी करेगा जिसका उपयोग शोधकर्ता शोध कार्य के लिए इस्तेमाल करेंगे. पिछले दो महीनों में देश भर में एक हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में शिरकत करेंगी और भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन और इसरो रोबोटिक्स चैलेंज के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी.

अगले साल अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा भारत
भारत स्पेस एज में कदम रख चुका है. अंतरिक्ष में रॉकेट उड़ा रहा है. सूर्य का गहन अध्ययन करने के लिए आदित्य एल वन मिशन रवाना कर चुका है. अगले साल स्पेस में अंतरिक्ष यात्री भेजने की दिशा में काम हो रहा है. इसी कड़ी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि नासा-इसरो सहयोग के तहत अगले साल अप्रैल तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भर सकता है. उन्होंने कहा कि अभियान के लिए दो भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालकृष्णन नायर एक्सिओम स्पेस एक्स-4 मिशन के लिए अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्ला को एक्स-4 मिशन के लिए नियुक्त किया है, जबकि नायर प्रतिस्थापन उम्मीदवार होंगे.

इसरो ने अंतरिक्ष में वास्तविक मानव मिशन से पहले दो प्रारंभिक मिशनों की योजना बनाई है. मानव अंतरिक्ष यान से पहले वायुमित्र नामक एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, जो मनुष्यों की नकल करेगी. उसके सुरक्षित वापस आने के बाद मनुष्यों को भेजा जाएगा. आइए इससे जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानते हैं.

1. किस महीने में गगनयान को भेजा जाएगा?
क) सितंबर
ख) नबंवर
ग) दिसंबर
घ) अक्टूबर
उत्तर- दिसंबर

2. गगनयान के लिए मानव अंतरिक्ष यान से भेजे जाने वाले पहले महिला रोबोट का क्या नाम है?
क) मानव दोस्त
ख) वायुमित्र
ग) वाटरमित्र
घ) हवाई मित्र
उत्तर- वायुमित्र

3. कब मनाया जा रहा है पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
क) 21 सितंबर
ख) 23 अक्टूबर
ग) 22 अगस्त
घ) 23 सितंबर
उत्तर- 23 सितंबर

4. इसरो से पहले कौन सी एजेंसी थी?
क) इंडो-सैट
ख) इनसैट
ग) इनकॉस्पर
घ) आईएसएनए
उत्तर-इनकॉस्पर

5. इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
क) विक्रम साराभाई
ख) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
ग) डॉ0 श्रीधर सोमनाथ
घ) सतीश धवन
उत्तर- डॉ0 श्रीधर सोमनाथ

6. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का गठन कब हुआ था?
क) 1 जनवरी 1965
ग) 15 अगस्त 1969
ग) 26 जनवरी 1971
घ) 5 मई 1972
उत्तर- 15 अगस्त 1969

7. इसरो का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
क) नई दिल्ली
ख) मुंबई
ग) बेंगलुरु
घ) चेन्नई
उत्तर- बेंगलुरु

8. इसरो के पास किस प्रकार के उपग्रहों का दुनिया का सबसे बड़ा समूह है?
क) संचार उपग्रह
ख) सुदूर संवेदन उपग्रह
ग) नेविगेशन उपग्रह
घ) मौसम उपग्रह
उत्तर- सुदूर संवेदन उपग्रह

9. 1975 में प्रक्षेपित भारत का पहला उपग्रह कौन सा था?
क) आर्यभट्ट
ख) भास्कर
ग) रोहिणी
घ) इनसैट
उत्तर- आर्यभट्ट

10. इसरो ने मंगल ग्रह पर अपना पहला मिशन किस वर्ष लॉन्च किया?
क) 2003
ख) 2008
ग) 2013
घ) 2015

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कोर्ट रूम में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं , 5 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है ये दवा टेस्ट में फेल , हार्ट डिजीज डायबिटीज की दवाए भी है शामिल …….

केंद्र सरकार ने बड़ी संख्या में दवाओं पर लगाया प्रतिबंध .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend