ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परिवारवाद के ‘चक्रव्यूह’ को कैसे तोड़ेंगे प्रशांत किशोर?

UB India News by UB India News
August 22, 2024
in पटना, बिहार
0
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेगी. इस बीच जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिवारवाद के चक्रव्यूह को तोड़ने का प्लान बना लिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में परिवारवाद की राजनीति पर बोला है. इसका वीडियो जन सुराज के एक्स अकाउंट पर बीते बुधवार (21 अगस्त) को पोस्ट किया गया है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 वर्ष में बिहार में जितने लोग सांसद-विधायक बने हैं चाहे वह किसी भी दल से हों, इसमें सिर्फ 1250 परिवार के लोग ही शामिल हैं दल कोई भी रहा हो. एक उदाहरण देते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि अभी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं. वो बीजेपी के नेता हैं. सम्राट चौधरी कौन हैं? इनके पिता हैं शकुनी चौधरी. जब कांग्रेस का राज था तो शकुनी चौधरी तो उसमें विधायक और मंत्री थे. लालू यादव का राज आया तो उसमें भी वो विधायक-मंत्री थे. जब नीतीश कुमार का राज आया तो उसमें भी शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री बने. जब जीतन राम मांझी बने तो उसमें भी शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री थे.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

पीके ने कहा, “आज जब बीजेपी को भी बनाना हुआ तो उसको भी सामान्य कोई कुशवाहा नहीं मिला. बीजेपी को भी शकुनी चौधरी का बेटा ही मिला. तो चंद परिवारों का राजनीत पर ऐसा कब्जा है कि उससे बाहर राजनीति जाती ही नहीं है. आपको लगता है कि हम कांग्रेस को हटाकर लालू को लाएं, लालू को हटाकर नीतीश को लाएं, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में, सरकार में या विधायक दल में वही लोग हैं जो पहले थे या उनके परिवार के लोग हैं.”

जन सुराज ने चुनाव के लिए ऐसे बनाया प्लान

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने तय किया है कि 243 सीटों में दो तिहाई लोग ऐसे चुनाव लड़ेंगे जो जीवन में पहले कभी नहीं लड़े हैं. इसमें ज्यादातर लोग राजनीतिक पृष्ठभूमि के भी नहीं होंगे. उन्होंने खुद ही कहा कि अब सवाल है कि शत प्रतिशत क्यों नहीं? पीके ने कहा कि इस पर भी लंबी चर्चा चली है कि इन 1250 परिवार को तो आप बैन ही कर दें. जोश में आकर लोग यह कह दे रहे हैं. हालांकि बहुत चर्चा के बाद लोगों ने यह कहा कि इसको अगर हम लोग संविधान में लिख देंगे तो उन 1250 परिवार के साथ ये नाइंसाफी हो जाएगी. उसमें संभव है कि कुछ अच्छे लोग भी होंगे. हालांकि निश्चित तौर पर दो तिहाई सीट उन लोगों को मिलेगी जो राजनीतिक तौर पर पहले चुनाव नहीं लड़े होंगे. ये बिल्कुल नए चेहरे होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
राज्यसभा चुनावः कुशवाहा व मिश्रा ने दाखिल किया नामांकन , निर्विरोध निर्वाचन तय

राज्यसभा चुनावः कुशवाहा व मिश्रा ने दाखिल किया नामांकन , निर्विरोध निर्वाचन तय

पशुपति पारस के ऐलान से एनडीए में बगावत की शुरू हुई चर्चा

पशुपति पारस के ऐलान से एनडीए में बगावत की शुरू हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend