ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप देश का झंडा ऊंचा करके आए हैं’; पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे एथलीटों से की बातचीत

UB India News by UB India News
August 17, 2024
in केंद्रीय राजनीती, खेल
0
आप देश का झंडा ऊंचा करके आए हैं’; पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे एथलीटों से की बातचीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें भारत एक सिल्वर के साथ 5 ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। पेरिस ओलंपिक में कुल 117 भारतीय एथलीट का दल गया था जिनके देश वापस लौटने के बाद 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और उनके अनुभवों के बारे में जाना। पीएम मोदी ने एथलीटों से कहा कि आप देश का झंडा ऊंचा करके आए हैं और हमें ये सोचना नहीं है कि हम पीछे रह गए बल्कि हम बहुत कुछ सीखकर आए हैं।

जो मैदान में आपने किया वो तो पूरी दुनिया ने देखा इसके अलावा आपने क्या किया

पीएम मोदी ने एथलीटों के साथ संवाद करते हुए उनसे पूछा कि आपने जो मैदान पर किया उसे तो पूरी दुनिया ने देखा लेकिन उसके अलावा आपने क्या-क्या किया। इस पर पेरिस ओलंपिक में अपने खेल से सभी को प्रभावित करने वाले स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कहा कि टूर्नामेंट मेरा काफी लंबा रहा और मेरा अधिकतर ध्यान अपने मैचों पर रहा। जब भी हमको समय मिलता था तो हम सब साथ में डिनर करने जाते थे और काफी सारे एथलीट्स भी हमें वहां पर मिले और उनसे हमने काफी कुछ सीखा जो हमारे लिए एक बड़ी बात थी। जो वहां का माहौल था उससे काफी कुछ सीखने को मिला क्योंकि ये मेरा पहला ओलंपिक भी था।

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीआर श्रीजेश से उनके संन्यास के फैसले पर पूछा सवाल

भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक खत्म होने के साथ इंटरनेशनल हॉकी से भी संन्यास ले लिया। वहीं पीएम मोदी ने उनसे जब संन्यास लेने के फैसले के बारे में पूछा तो श्रीजेश ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मैं इसके बारे में सोच रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि साल 2002 में पहली बार कैंप में गया था और अब तक खेलता आ रहा हूं। ऐसे में 20 साल की इस जर्नी को एक अच्छे मुकाम पर खत्म करने का प्लान किया था और इसीलिए मैंने अब संन्यास लिया है। सेमीफाइनल हारने के बाद हम सभी निराश थे लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने की भी खुशी है।

विनेश को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के साथ संवाद में पीएम मोदी ने महिला रेसलर विनेश फोगाट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि विनेश पहली ऐसी भारतीय बनीं जो कुश्ती में फाइनल तक पहुंची जो हमारे लिए एक गर्व की बात है। शूटिंग के इवेंट्स में हमारे शूटर्स फाइनल तक पहुंचे। वहीं पीएम मोदी ने युवा रेसलर अमन सहरावत की भी तारीफ की और कहा कि व्यक्तिगत जीवन की कठिनाईंयों से भी इंसान अपने यात्रा को सपने को हासिल कर सकता है और मुश्किलें अपनी जगह रह जाती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

by UB India News
August 4, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
ISRO ने भरी ऐतिहासिक उड़ान, ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-08 की सफल लॉन्चिंग

ISRO ने भरी ऐतिहासिक उड़ान, ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-08 की सफल लॉन्चिंग

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सेक्स और ड्रग्स रैकेट का हाई प्रोफाइल नेक्सेस?

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सेक्स और ड्रग्स रैकेट का हाई प्रोफाइल नेक्सेस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend