ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कैबिनेट ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को दी मंजूरी ………..

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in कैबिनेट, खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार कैबिनेट ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को दी मंजूरी ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें कुल 27 प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी सहमति दी है. सरकार ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को स्वीकृति दे दी है. इससे राज्य में फिल्म निर्माण के काम को गति मिलेगी. इसके तहत 4 करोड़ तक की फिल्मों में 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. बशर्ते 75 फीसदी शूटिंग बिहार में होनी चाहिए. इस फैसले का मुख्य मकसद बिहार को फिल्म निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के अलावा राज्य के अद्भुत सुंदर ऐतिहासिक और मनमोहक मनमोहक पर्यटक स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है.

कैबिनेट के फैसले का उद्देश्य राज्य की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध परंपराओं को फिल्म के माध्यम से प्रचारित करना और राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में उत्कृष्ट फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देना, फिल्म निर्माण के लिए आधारभूत संरचना और रोजगार के अवसरों का विकास करना, फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देना इस क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करना और प्रोत्साहित करने के अलावा राज्य में फिल्म शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया को आसान बनाना है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के अंतर्गत फिल्म उद्योग और इससे जुड़े व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा देने और उसके प्रचार प्रसार के लिए दिए जाने वाले अनुदान की राशि, सरकार द्वारा बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड पटना के अनुदान के रूप में दिया जाएगा. इस नीति के अंतर्गत फिल्म निर्माता को राज्य के राज्य में फिल्मों के आधिकारिक फिल्मांकन हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में किए जाने पर कई प्रकार की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी.

अनुदान के रूप में सरकार 2 करोड़ से चार करोड़ रुपए तक की राशि देगी जो पूरे देश में सबसे अधिक है. यह सहायता सभी प्रकार की फिल्मों के निर्माण जैसे फीचर फिल्म, वृत चित्र टीवी, धारावाहिक के लिए दी जाएगी. इस नीति के अंतर्गत बिहार राज्य में फिर निर्माण अनुदान भुगतान की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का निर्माण किया जाएगा. इसके अंतर्गत फिल्म फैसिलिटेशन सेल का गठन किया जाएगा जिसमें फिल्म उद्योग से जुड़े नाम बड़े नामो को शामिल किया जाएगा.

राज्य में फिल्म उद्योग एवं उससे जुड़े व्यवसाय में रोजगार को बढ़ावा देने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने राज्य की अमूल्य विरासत संस्कृति एवं दार्शनिक स्थलों के प्रदर्शन और प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित करने और फिल्म शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित किया गया है.

मंत्री परिषद ने इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर स्वीकृति दी है. बिहार में वेब मीडिया नियमावली 2021 का संशोधन हुआ. अधिसूचित तारीख से यह लागू किया जाएगा. गर्दनीबाग में जज के लिए आवासीय हाउस बनाए जाएंगे. आवास निर्माण पर कैबिनेट ने मंजूरी दी है. नालंदा के राजगीर में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए कुल 81 पद का सृजन किया गया है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में 301 पद का सृजन किया गया है.

बिहार के शहरों में आधारभूत संरचना विकास के लिए नई योजना की शुरुआत हुई है. सीएम समग्र शहरी विकास योजना से शहरी क्षेत्र की सूरत सुधरेगी. बिहार में वेब मीडिया नियमावली 2021 का संशोधन हुआ. बिहार में BH सीरीज की गाडियों का रजिस्ट्रेशन 14 साल के लिए होगा. एकमुश्त राशि के भुगतान पर 14 साल के लिए रजिस्ट्रेशन मिलेगा.

पंचायत के काम में टेंडर जरूरी कर दिया गया है. बिना टेंडर के पंचायत में काम नहीं होंगे. मुखिया, वार्ड सदस्य के अधिकार छीने गये हैं. बिहार सरकार ने पंचायत निर्माण कार्य मैनुअल बनाया है जिसे नीतीश कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है. वहीं, विक्रमशिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए 205 एकड़ जमीन की स्वीकृति दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
तो अडानी ग्रुप से ‘बदला’ लेने के लिए चीन ने उठाया था हिंडनबर्ग का तूफान! बीजेपी सांसद ने किया बड़ा दावा

तो अडानी ग्रुप से 'बदला' लेने के लिए चीन ने उठाया था हिंडनबर्ग का तूफान! बीजेपी सांसद ने किया बड़ा दावा

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ दुरुस्‍त, आज भी फ्लाइट्स प्रभावित, IndiGo ने तैयार किया ‘Plan-B’

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ दुरुस्‍त, आज भी फ्लाइट्स प्रभावित, IndiGo ने तैयार किया 'Plan-B'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend