ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बिहार में ध्वस्त हो रही जाति की राजनीती ! कहीं कास्ट पॉलिटिक्स से बाहर तो नही आ रहा बिहार ……………….

UB India News by UB India News
July 16, 2024
in पटना, बिहार
0
लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक  हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के रूपौली विधानसभा उपचुनाव में दलीय प्रत्याशियों को हरा कर निर्दलीय शंकर सिंह की जीत ने सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों को अचंभे में डाल दिया है। जातीय राजनीति की जकड़न में उलझे बिहार को रूपौली के परिणाम ने नई दिशा दी है। इसे सीधे और सपाट शब्दों में कहें तो रूपौली ने सियासत के तमाम धुरंधरों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को बाध्य कर दिया है। अति पिछड़ी जाति बहुल क्षेत्र होने के बावजूद किसी निर्दलीय और सवर्ण का जीतना जाति की राजनीति करने वालों के लिए चिंता का विषय तो है ही।

नीतीश का कास्ट सर्वे काम नहीं आया

महागठबंधन के साथ सरकार चलाते वक्त सीएम नीतीश कुमार ने दो बड़े काम किए, जिससे उन्हें लगता था कि कोई बड़ा तीर मार लिया है। पहला काम था जाति सर्वेक्षण का। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जाति सर्वेक्षण सपना था। उन्हें लगता था कि ऐसा होने पर 90 के दशक की राजनीति का दौर वे लौटा पाएंगे। नीतीश को भी इसमें लाभ ही दिख रहा था। उन्होंने 500 करोड़ से अधिक खर्च कर जाति सर्वेक्षण कराया, बल्कि इसे जस्टिफाई करने के लिए सर्वेक्षण से निकले आंकड़ों के आधार पर आरक्षण की सीमा भी 50 से बढ़ा कर 65 फीसद कर दिया। यह वही दौर था, जब नीतीश कुमार इंडिया ब्लॉक की राष्ट्रीय राजनीति में अपनी संभावना तलाश रहे थे। नीतीश कुमार के इस काम को विपक्ष ने राष्ट्रीय राजनीति में कमाल का मुद्दा माना। देश भर में जाति जनगणना की मांग होने लगी। विपक्षी अपनी सरकार बनने पर इसके वादे करने लगे। राहुल गांधी तो इससे इतने उत्साहित थे कि उन्होंने आरक्षण के बाबत यह कहना शुरू कर दिया कि जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। रूपौली उपचुनाव को अगर केस स्टडी मानें तो बिहार में इसका कोई लाभ न आरजेडी को मिला और न नीतीश कुमार को। दबी जुबान जाति सर्वेक्षण और आरक्षण बढ़ाने का स्वागत करने वाली भाजपा भी इससे लाभाविंत नहीं हो पाई। यह हाल लोकसभा चुनाव में भी दिखा और रूपौली विधानसभा के उपचुनाव में भी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

बिहार में जाति की पॉलिटिक्स हुई फेल

बिहार में जाति की राजनीति 90 के दशक में लालू प्रसाद यादव के उदय के साथ जाति की राजनीति परवान चढ़ी। मंडल कमीशन की रिपोर्ट का समर्थन कर लालू सामाजिक न्याय के मसीहा बन गए। सत्ता में रहते ही लालू ने मुस्लिम-यादव कंबिनेशन बनाया। उनकी समझ थी कि इन दोनों जातियों की आबादी 30-32 प्रतिशत है तो गोलबंदी का लाभ मिलता रहेगा। लंबे समय तक इसका लाभ लालू को मिला भी। लगातार 15 साल तक बिहार की सत्ता लालू परिवार में ही सिमटी रही। फिर कोइरी-कुर्मी के गंठजोड़ से लव-कुश समीकरण नीतीश ने बनाया। नीतीश का राजनीतिक भाग्योदय भी लव-कुश समीकरण से ही हुआ। भाजपा नीतीश कुमार की चेरी बनी रही। 2020 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो 2005 से ही भाजपा नीतीश की पिछलग्गू ही साबित हुई है। 2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश पर भाजपा की कुटिलता के कारण भारी पड़ गया। भाजपा के उकसावे पर लोजपा के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष चिराग पासवान ने सवा सौ से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। इनमें वैसे उम्मीदवारों की संख्या ढाई दर्जन से अधिक थी, जिनकी वजह से नीतीश के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की ही यह कुटिल चाल थी, ऐसा तब जेडीयू के तमाम नेता कहते थे। बहरहाल, लगातार दो ऐसे चुनावी परिणाम बिहार में हाल के दिनों में आए हैं, जहां जाति बंधन से अलग हट कर लोगों ने वोट किए हैं।

इनमें एक तो पूर्णिया लोकसभा का चुनाव है, जहां आरजेडी के एम-वाई समीकरण और नीतीश के जाति सर्वेक्षण-आरक्षण को जनता ने कोई भाव नहीं दिया। निर्दलीय पप्पू यादव को जनता ने सांसद बना दिया। पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में ही रूपौली विधानसभा क्षेत्र भी आता है। लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जिस रुपौली में 73 हजार से अधिक वोट मिले, उसी रूपौली में विधानसभा उपचुनाव के दौरान एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को करीब 60 हजार वोट ही मिल पाए हैं। आखिर जेडीयू के 13 हजार वोट कहां गायब हो गए ? इसी तरह इंडिया ब्लॉक समर्थित आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती पूर्णिया लोकसभा चुनाव में करीब 11 हजार वोटों पर ही सिमटी रहीं तो रुपौली की उनकी पारंपरिक सीट पर इस बार उन्हें करीबन 30 हजार वोट मिले हैं। दोनों चुनावों में बीमा तीसरे नंबर पर रहीं। निर्दलीय शंकर सिंह अपनी राजपूत बिरादरी के कम वोटों के बावजूद बाजी मार ले गए।

कास्ट पॉलिटिक्स से बाहर आ रहा बिहार

पूर्णिया और रूपौली के नतीजों से यह अब साफ हो गया है कि बिहार जाति की रजनीति से बाहर निकल रहा है। उम्मीदवार का चेहरा और उसका काम अब वोटर के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। वोटर अब जातीय समीकरणों से बाहर निकल कर अपने भले-बुरे के बारे में सोच रहा है। शंकर सिंह लोजपा के टिकट पर पहली बार 2005 में रूपौली से विधायक बने थे। उसके बाद बीमा भारती ने इस सीट पर कब्जा कर लिया और तीन बार से वे रूपौली से लगातार विधायक बनती रही हैं। विधायक न रहते हुए भी शंकर सिंह ने जनता के हित अपने काम जारी रखे। संबंधों-संपर्कों को मिटने नहीं दिया। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। यही वजह रही कि अति पिछड़ी जातियों के साथ मुसलमानों ने भी शंकर सिंह का साथ दिया, ठीक उसी अंदाज में जैसा पप्पू यादव के चुनाव में जनता ने किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
23 बिलियन डॉलर में विज (Wiz) को खरीदेगा गूगल !

23 बिलियन डॉलर में विज (Wiz) को खरीदेगा गूगल !

अमेरिका में एक बार फिर गन कल्चर पर चिंता बढ़ा दी है………..

अमेरिका में एक बार फिर गन कल्चर पर चिंता बढ़ा दी है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend