ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए उच्च स्तर पर शेयर बाजार, बजट से पहले तेजी जारी रहने के मिल रहे संकेत…..

UB India News by UB India News
July 15, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
नए उच्च स्तर पर शेयर बाजार, बजट से पहले तेजी जारी रहने के मिल रहे संकेत…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद घरेलू शेयर बाजार में लगातार तेजी का दौर बना हुआ है. बीते सप्ताह वोलेटाइल ट्रेड के बाद भी बाजार बढ़त बनाने में कामयाब रहा. इस तरह घरेलू बाजार में लगातार छठे सप्ताह तेजी देखी गई, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी लगातार रैली है.

शुक्रवार को आई अच्छी तेजी

पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में सिर्फ दो ही दिन तेजी आई. घरेलू बाजार सप्ताह के दौरान 3 दिन गिरावट में रहा. हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से बाजार ओवरऑल तेजी में ही रहा. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 622 अंक (0.78 फीसदी) मजबूत होकर 80,519.34 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 186.20 अंक (0.77 फीसदी) की तेजी के साथ 24,502.15 अंक पर रहा.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

सप्ताह के अंतिम दिन बना रिकॉर्ड

पूरे सप्ताह के हिसाब से देखें तो सेंसेक्स में 522.74 अंक की तेजी आई, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स सप्ताह के दौरान 178.5 अंक के फायदे में रहा. सप्ताह के अंतिम दिन आई तेजी में दोनों प्रमुख इंडेक्स नया उच्च स्तर बनाने में कामयाब हुआ. सेंसेक्स ने जहां 80,893.51 अंक का नया उच्च स्तर बनाया, वहीं निफ्टी50 ने 24,592 अंक के नए उच्च स्तर को छू दिया.

अगले सप्ताह आएगा पूर्ण बजट

अब बाजार के आगे के रुख पर बजट का असर दिखने लग सकता है. इस सप्ताह के बाद अगले सप्ताह के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 का बजट आने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं. उसके अलावा पहली तिमाही के रिजल्ट सीजन का भी बाजार पर सीधा असर दिखेगा. टीसीएस की अगुवाई में जून तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है.

बाजार में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद

बाजार में गतिविधियां इस सप्ताह कुछ सुस्त रहने वाली हैं. सप्ताह के दौरान एसएमई सेगमेंट में तीन नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि बाार पर एक नए शेयर की लिस्टिंग होने वाली है. एफपीआई भारतीय बाजार में लिवाल बने हुए हैं. वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में लगता है कि बाजार में इस सप्ताह भी तेजी बरकरार रहने वाली है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
अमेरिका में ट्रम्प पर फायरिंग,कान पर गोली लगी, खतरे से बाहर, 20 साल का शूटर मारा गया

अमेरिका में ट्रम्प पर फायरिंग,कान पर गोली लगी, खतरे से बाहर, 20 साल का शूटर मारा गया

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा किन नेताओं पर हो चुका है जानलेवा हमला, कई ने गंवाई जान

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा किन नेताओं पर हो चुका है जानलेवा हमला, कई ने गंवाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend