भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल जारी है. इस बीच बाजार तेजी के साथ ओपन हुआ. और इसने एक बार फिर से ऑल टाइम हाई बनाया. बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स ने 80,481 अंक पर ओपन हुआ. जबकि निफ्टी ने 24,459 का स्तर छु लिया. फिलहाल सेंसेक्स 120 अंक की गिरावट के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी भी करीब 20 अंक गिरकर 24400 अंक से ऊपर कारोबार कर रहा है.
बुधवार को शेयर बाजार में ऑटो और पावर सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है. जबकि बैंकिंग और आईटी के शेयरों में आज गिरावट है. बता दें कि मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था. इसके बाद बुधवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई छू लिया.
एमक्योर फार्मा का शेयर 31% और बंसल वायर का 37% ऊपर लिस्ट
एमक्योर फार्मा का शेयर BSE पर 31.45% प्रीमियम के साथ 1,325.05 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 31.45% प्रीमियम के साथ 1,325.05 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 1,008 रुपए का था।
वहीं, बंसल वायर का शेयर BSE पर 37.5% प्रीमियम के साथ 352.05 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 39.1% प्रीमियम के साथ 356 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 256 रुपए का था।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.13% की बढ़त है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 0.32% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, शंघाई कंपोजिट में 0.43% की गिरावट है।
- बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 52.82 (0.13%) अंक गिरकर 39,291 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 25.55 (0.14%) अंक बढ़कर 18,429 पर बंद हुआ।
- फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार (9 जुलाई) को ₹314.46 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,416.46 करोड़ के शेयर खरीदे।
कल बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल, यानी 9 जुलाई को, बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया था। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 391 अंक की तेजी रही। ये 80,351 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में बढ़त देखने को मिली है।
ऐसी रही बाजार की शुरुआत
बुधवार सुबह सवा नौ बजे बीएसई का सेंसेक्स 129.72 अंकों यानी 0.16 प्रतिशत के उछाल के साथ 80,481.36 अंक पर ओपन हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी 26.65 अंक यानी 0.11 फीसदी बढ़कर 24,459.85 के लेवल पर खुला. इसके बाद बाजार में थोड़ा उछाल देखा गया लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट होना शुरू हो गई.
निफ्टी ने बनाया नया ऑल टाइम हाई
इस बीच एनएसई निफ्टी ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर से रिकॉर्ड हाई के लेवल को छू लिया. निफ्टी बाजार खुलने के बाद 24,461.05 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. जबकि सेंसेक्स नए लाइफटाइम हाई पर ही ओपन हुआ.
इनता हुआ बीएसई का मार्केट कैप
अगर बीएसई के मार्केट कैप की बात करें तो ये 451.83 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जो अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 5.41 ट्रिलियन डॉलर है. बीएसई पर इस समय 3172 शेयरों में ट्रेड हो रहा है इसमें से आज 1695 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि बीएसई के 1351 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं 126 शेयर बिना किसी बदलाव यानी सपाट कारोबार कर रहे हैं.







