ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंत-राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर ने बांधा समां

UB India News by UB India News
July 7, 2024
in TAZA KHABR, मनोरंजन
0
अनंत-राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर ने बांधा समां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब 1 हफ्ते से भी कम का समय बचा है. 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस शादी से पहले अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेटर्स सहित कई नामी हस्तियों ने शिरकत की. इस जश्न में चार चांद लगाने के लिए हॉलीवुड के नामी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर पहुंचे थे. उन्होंने संगीत सेरेमनी में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसके वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं. मुंबई में अंबानी फैमिली के साथ एक यादगार शाम के बाद जस्टिन बीबर आज सुबह-सुबह अमेरिका के लिए रवाना हो गए.

जस्टिन बीबर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से ठीक पहले हुए संगीत सेरेमनी में अपनी आवाज का जादू बिखेरकर मेहमानों को अपना दीवाना बना दिया. उन्होंने ‘बेबी’, ‘नेवर लेट यू गो’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘पीचिस’, ‘बॉयफ्रेंड’, ‘सॉरी’ और ‘व्हेयर आर यू नाउ’ जैसे फेमस गानों से साथ समां बांधा. इस दौरान वह ओरहान अवत्रामणि उर्फ ​​​​ओरी के साथ ‘व्हेयर आर यू नाउ’ गाते हुए दिखे.

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर ने दी परफॉर्मेंस
सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। वो यहां परफॉर्म करने के लिए शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंचे और देर रात रवाना भी हो गए। द फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन ने 83 करोड़ रुपए चार्ज किए। पॉप स्टार जस्टिन बीबर शुक्रवार शाम को अपनी परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद मुंबई से मियामी के लिए रवाना हो गए. विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, जस्टिन को शनिवार तड़के मुंबई के एक निजी टर्मिनल पर पहुंचते देखा गया. उनके साथ उनके मैनेजर और अन्य स्टाफ भी मौजूद था.

बॉलीवुड सेलेब्स और अंबानी परिवार ने भी किया परफॉर्म
संगीत सेरेमनी में सलमान खान और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार भी स्टेज पर नजर आया। फैमिली ने ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर परफॉर्म किया।

जस्टिन बीबर ने पिछले एक साल से अपने वर्ल्ड टूर रद्द कर रखे थे. इसके पीछे कारण था उनकी बीमारी. दरअसल, उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम हैं. इससे पीड़ित व्यक्ति का चेहरा पैरलाइज्ड हो जाता है. पीड़ित व्यक्ति आंखें भी नहीं झपका पाता, जिसकी वजह से कॉर्निया खराब होने का डर भी होता है. लकवे के तरफ वाले कान में दर्द, गर्दन दर्द, हियरिंग लॉस, स्वाद न ले पाना इस सिंड्रोम के लक्षण हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. पिछले एक साल से लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे.

रीप्रेजेंट की गई कपल की लव स्टोरी
संगीत सेरेमनी में अनंत और राधिका की खूबसूरत लव स्टोरी को भी रीप्रेजेंट किया गया। परफॉर्मेंस में भी कपल की लव स्टाेरी की झलक देखने को मिली। यहां स्टेज पर बताया गया कि दोनों कब, कहां और कैसे मिले और कैसे उनका प्यार परवान चढ़ा।

पार्टी में राधिका मर्चेंट के पसंदीदा सिंगर्स कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना के गाने बजाए गए। इवेंट में कई सेलेब्स पहुंचे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

Next Post
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंत्रिमंडल का किया एलान, एंजेला रेनर बनीं डिप्टी PM

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंत्रिमंडल का किया एलान, एंजेला रेनर बनीं डिप्टी PM

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से बंद की गई

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से बंद की गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend