ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के साथ बातचीत की

UB India News by UB India News
July 6, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के साथ बातचीत की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के साथ बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरी कोशिश रहती है कि खेल जगत से जुड़े देश के सितारों से मैं मिलता रहूं, नई चीजें जानता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और सरकार के नाते अगर व्यवस्था में कोई बदलाव लाना है, कुछ प्रयास बढ़ाने है, तो इस दिशा में कुछ काम करता रहूं. मुझे पक्का विश्वास है कि इस बार भी खेल के मैदान में आप भारत का नाम रोशन करके आएंगे.

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacted with the Indian contingent heading for the Paris Olympics, yesterday. pic.twitter.com/u9EYjf5YLK

— ANI (@ANI) July 5, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग बहाने बनाते हैं वे कभी प्रगति नहीं कर पाते. जो नहीं करते, उनका जीतना तय है! आप खेलने जा रहे हैं, आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं, लेकिन याद रखें कि ओलंपिक न केवल खेलने के लिए, बल्कि सीखने के लिए भी एक बड़ा मैदान है.  पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे भारतीय दल के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

#WATCH | Delhi: During his interaction with the Indian contingent heading for the Paris Olympics, Prime Minister Narendra Modi says “…You are in the mood to go (for Olympics) and win and I am in the mood to welcome you when you return after winning. I try to keep meeting the… pic.twitter.com/EJsuvXJXeQ

— ANI (@ANI) July 5, 2024

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़े, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो, तो मैं करता हूं. मैं इस दिशा में काम करता रहूं और सभी से सीधा संवाद करने का प्रयास करूं…

Those who make excuses can never make progress. Those who don’t, are destined to win!

You are going to play, you are going to deliver your best performance, but remember that Olympics is a big ground not just to play, but also to learn.

– PM @narendramodi #Cheer4Bharat pic.twitter.com/hW39zEYSTe

— BJP (@BJP4India) July 5, 2024

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग जानते हैं कि खेल जगत में practice और consistency का जितना महत्व है, उतना ही महत्व नींद का भी है. मैं आपसे आग्रह से कहूंगा कि खेल जगत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है. इसलिए कितना ही excitement क्यों न हो, आप नींद से compromise न करें और गहरी नींद लें. यहां ‘कद’ का खेल नहीं है, यहां कौशल का खेल है! ये देश के लिए कुछ कर गुजरने का एक अवसर होता है. आप अपनी तपस्या से इस स्थान पर पहुंचे हैं. अब आपके पास अवसर है देश को कुछ देने का. जो खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, वो देश के लिए गौरव लेकर आता  है. मुझे पक्का विश्वास ही कि हमारे सभी साथी इस बार पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़कर आएंगे. भारत की कोशिश है कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी  हम अपने देश में करें. इस दिशा में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर बहुत काम चल रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
ब्रिटेन में अबकी बार स्टार्मर सरकार! ऋषि सुनक की नहीं गली दाल, लेबर पार्टी को मिला बहुमत

ब्रिटेन में अबकी बार स्टार्मर सरकार! ऋषि सुनक की नहीं गली दाल, लेबर पार्टी को मिला बहुमत

दिल्ली शराब घोटाला केस: बेल के बाद भी जेल, मुश्किलों में फंसे सीएम केजरीवाल की कब होगी रिहाई?

केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का CBI को नोटिस,7 दिन में जवाब मांगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend