ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहली प्रेसिडेंशियल बहस में ट्रंप से पिछड़ना बाइडेन को पड़ने लगा भारी, एक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

UB India News by UB India News
July 1, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पहली प्रेसिडेंशियल बहस में ट्रंप से पिछड़ना बाइडेन को पड़ने लगा भारी, एक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के तहत अटलांटा में हुई पहली प्रेसिडेंशियल बहस में पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने बाइडेन को पीछे छोड़ दिया है। पहली ही बहस में ट्रंप ने बाजी मार ली है। इसके साथ ही उनके दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं पहली बहस में खराब प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया में राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से हटने की मांग ने तेजी पकड़ ली है। अमेरिकी लोग लगातार अब बाइडेन को इस दौड़ से सम्मान पूर्वक बाहर हो जाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि बाइडेन (81) और उनके प्रचार अभियान ने कहा कि वह हार नहीं मान रहे हैं और पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध हैं। प्रचार अभियान के नेतृत्व ने कहा, ‘‘बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं। प्रत्याशी नहीं बदला जा रहा है।’’ अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ली है। व्हाइट हाउस में दूसरा कार्यकाल पाने के इच्छुक बाइडेन की आवाज बहस के दौरान लड़खड़ाती नजर आई, जिससे डेमोक्रेट के शीर्ष नेता यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि क्या मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव से पहले के कठिन महीनों के दौरान शीर्ष पर रह सकते हैं।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

90 मिनट की बहस में ट्रंप ने छुड़ा दिए बाइडेन के पसीने

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार ट्रंप (78) ने 90 मिनट की बहस के दौरान शुरुआत से ही बाइडेन को कड़ी टक्कर दी। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अटलांटा में बृहस्पतिवार रात पहली बहस के बाद से ही ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ समेत कई मीडिया संस्थान और बाइडेन की पार्टी के समर्थक तथा अहम नीति निर्माता उनसे इस दौड़ से हटने की मांग कर रहे हैं। बहस के बाद ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपने संपादकीय में लिखा, ‘‘अपने देश की सेवा करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को इस दौड़ से हट जाना चाहिए।

एक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिकॉर्ड एक्टिविटी दर्ज की गई हैं. एक्स के मुताबिक, प्रसारण शुरू होने के बाद मिनट दर मिनट चर्चा 90 मिनट में 19 गुना हो गई.

एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर पोस्ट करते रहते हैं. जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप की प्रेसिडेंशियल डिबेट को लेकर मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया कि इस डिबेट के दौरान एक्स पर रिकॉर्ड एक्टिविटी दर्ज की गई.

मस्क ने एक्स पर किया पोस्ट

मस्क ने एक्स डाटा की ओर से पोस्ट की गई जानकारी को रिपोस्ट करते हुए ये लिखा. इस पोस्ट में लिखा था कि डिबेट के दौरान एक्स पर दो अरब से ज्यादा इम्प्रेशन दर्ज किए गए, जिनमें 24.2 करोड़ वीडियो व्यूज और 20 लाख पोस्ट शामिल थे.

Record usage of ???? during a Presidential debate! https://t.co/dCSPkxVPfh

— Elon Musk (@elonmusk) June 28, 2024

 

Minute-by-minute conversation about the first US presidential debate spiked by 19x from the start of the broadcast to its peak ~90 mins in. ????????

The scale of the global conversation on X was staggering: we’ve tracked over 2B impressions with over 242M video views and 2M posts.

— Data (@XData) June 28, 2024

 

यूजर्स ने जमकर किया पोस्ट

एक्स की ओर से शेयर की गई पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया. taralynncromp नाम की यूजर ने लिखा कि आई लव एक्स…किसी भी जानकारी को हासिल करने के लिए मेरी पहली पसंद एक्स ही है. इसके लिए थैंक्यू भी काफी नहीं है. एक यूजर Jake ने लिखा कि यह सबसे पहले एक्स पर ही ब्रॉडकास्ट होना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि डिबेट के दौरान एक्स पर बवाल मचा हुआ था. एक्स पर लाइवस्ट्रीम को भी काफी लोगों ने देखा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

आधी रात को जागा देश , हर किसी ने मनाया जीत का जश्न…………

आधी रात को जागा देश , हर किसी ने मनाया जीत का जश्न............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend