ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब घोटाला केस: सीएम केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई ,मिलेगी राहत?

UB India News by UB India News
June 30, 2024
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
कोर्ट रूम में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शराब नीति घोटाला केस में आज सीबीआई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई ने केजरीवाल को शराब घोटला मामले में गिफ्तार किया था और कोर्ट ने केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया था, शनिवार को सीबीआई की रिमांड खत्म हो रही है और इसे लेकर जांच एजेंसी आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को पांच दिनों तक के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था।

बता दें कि, इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में केजरीवाल को 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जिसके बाद ईडी ने निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जमानत वाले फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

आज आम आदमी पार्टी करेगी देशभर में प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) शनिवार को सड़क पर उतरेगी और देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी  का कहना है शराब मामले में ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी और इसके अगले ही दिन ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई और केजरीवाल की जमानत पर स्टे ले लिया था। इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर लगी रोक हटने ही वाली थी कि तभी सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

ईडी ने 9वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की

वहीं, ईडी ने शराब घोटाला मामले में 9 वी सप्लीमेंट्री चार्जशीट राउज़ एवन्यू कोर्ट में दाखिल की है, जिसमें विनोद चौहान को आरोपी बनाया गया है। विनोद चौहान पर आरोप है अभिषेक बोनापिल्लई के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने दो नोटों से भरे बैग विनोद चौहान तक पहुंचाए थे, विनोद चौहान ने यह पैसा आम आदमी पार्टी को गोवा चुनाव के लिए दिया था। साउथ लॉबी की के कविता के एक स्टाफ ने इस बात का खुलासा किया था। जिसके बाद विनोद चौहान को ईडी ने शराब घोटाले में 18वां आरोपी बनाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
महाराष्ट्र में बीजेपी कोर कमेटी की आज अहम बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

महाराष्ट्र में बीजेपी कोर कमेटी की आज अहम बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह ने KCR, ओवैसी और कांग्रेस को घेरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने उठाया बड़ा कदम, अमित शाह तय कर रहे जीत की रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend