ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गंगा दशहरा पर नहाने गए 17 लोगों से भरी नाव पलटी, 5 लापता

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in TAZA KHABR, दुर्घटना, पटना
0
गंगा दशहरा पर नहाने गए 17 लोगों से भरी नाव पलटी, 5 लापता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में गंगा दशहरे पर हादसा हुआ। गंगा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 17 लोग डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय नाविकों ने ही 12 लोगों को बाहर निकाला। जबकि, अभी भी पांच की संख्या में लोग गंगा नदी में लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ लोकल गोताखोर भी लापता लोगों को खोज रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लापता लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के मौके पर बाढ़ स्थित उमानाथ घाट भारी भीड़ थी। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्य गंगा में स्नान करने गए थे। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गंगा में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED POSTS

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

नाव पलटने की सूचना पर बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तलाश में लगी है।

एसडीएम बोले- लापता लोगों की तलाश जारी है

एसडीएम शुभम कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 17 लोग नाव पर सवार हुए, उसके बाद ये घटना हुई। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में लापता लोगों के तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के मालती गांव के निवासी हैं। नाव पर महिलाओं एवं बच्चों की होने की बात भी बताई जा रही है।

गंगा दशहरा पर जुटी थी भीड़
मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। नदी में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गई और बीच गंगा में पलट गई।

गंगा दशहरा को लेकर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु:बक्सर में लाखों की संख्या में पहुंचे लोग, सभी घाटों पर पुलिस और गोताखोरों की टीम तैनात

बक्सर में ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा पर बक्सर का प्रमुख घाट रामरेखा घाट के अलावा विभिन्न घाटों पर गंगा में स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। जहां लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि रविवार भोर से ही गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर हुआ है। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और सूर्य नारायण को अर्घ देकर मां गंगा को पुष्प और दीप अर्पित कर अपने परिवार के कल्याण की कमाना की। इस दौरान स्थानीय गोताखोर के साथ ही गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 14, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

Next Post
नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए 10 फीसदी सांसद की जरूरत क्यों

नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए 10 फीसदी सांसद की जरूरत क्यों

दिल्ली जल संकट: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप, कांग्रेस के ‘मटका फोड़’ के बाद अब BJP का प्रदर्शन

दिल्ली जल संकट: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप, कांग्रेस के 'मटका फोड़' के बाद अब BJP का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend