ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20 जिलों में हीटवेव वाले हालात, 9 में अलर्ट; कल पटना में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

UB India News by UB India News
June 18, 2024
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। प्रदेश में मानसून आने में अभी टाइम लग सकता है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र फिर से कमजोर हो गया है, लिहाजा मानसून तीन से चार दिनों के लिए आगे बढ़ गया है। इससे पहले 2019 में मानसून लेट हुआ था। ऐसे में पटना समेत बिहार के करीब 20 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 9 जिलों में लू का लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान और नवादा शामिल है। इसके अलावा राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

बीते 24 घंटे में पटना समेत 16 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। इनमें आठ जिलों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। 46 डिग्री तापमान के साथ बक्सर लगातार चौथे दिन भी सबसे गर्म रहा। जब तक पछुआ हवा कमजोर नहीं हाेगी और पुरवैया हवा नहीं चलेगी। तब तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दाे दिनाें तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

वहीं, शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 8 जून काे पटना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। पटना का ऑल टाइम रिकाॅर्ड 9 जून 1966 काे 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

24 घंटे में 13 लोगों की मौत, पुष्टि नहीं

गर्मी के कारण पांच जिले में 13 लोगों के मौत की सूचना है। शनिवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, सारण और गया जिले में तीन-तीन और रोहतास व भोजपुर जिले में एक-एक की मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

18-20 जून तक मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 2019 में मानसून बिहार में देरी से यानी 21 जून को पहुंचा था, लेकिन इस वर्ष औसत से 34 फीसदी अधिक 1363 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उस साल पटना में सितंबर के आखिरी हफ्ते में इतनी बारिश हुई थी कि राजेंद्र नगर समेत कई इलाके डूब गए थे।

बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून एक बार 12 जून को और तीन बार 13 जून को प्रवेश कर गया था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून अब 18-20 जून तक बिहार पहुंचेगा। भले इस बार मानसून आने में देरी हो रही है, लेकिन ला-नीना के प्रभाव से राज्य में बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

मानसून के आने का संकेत दे रही पुरवा हवा

मौसम विभाग की माने तो पछुआ हवा का जोर अब काम हो रहा है। धीरे-धीरे पुरवा हवा का प्रसार बढ़ रहा है। जिसके चलते मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थितियों तेजी से तैयार हो रही है। प्रदेश के किशनगंज और पूर्णिया जिले में पछुआ का प्रसार कम हुआ है। पुरवा हवाएं तेज हुई हैं। प्रदेश में मॉनसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यह मानसून के आगमन का संकेत है। आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

17 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों में लू (उष्ण लहर) की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात एवं तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

18 जून को राज्य के उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात एवं तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। 19 जून को राज्य के उत्तरी, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात एवं तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज सुबह से ही धूप निकल जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। वहीं दोपहर के समय लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।।

मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते पटना का न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
तल्ख हो रहे थे रिश्ते…जब मेलोनी का मिला साथ तो मोदी ने कनाडा और अमेरिका को कैसे लिया साध?

तल्ख हो रहे थे रिश्ते...जब मेलोनी का मिला साथ तो मोदी ने कनाडा और अमेरिका को कैसे लिया साध?

एलन मस्क से भिड़े राजीव चंद्रशेखर, कहा- ‘भारत जैसी EVM बना सकते हो, हम सिखा देंगे’

एलन मस्क से भिड़े राजीव चंद्रशेखर, कहा- 'भारत जैसी EVM बना सकते हो, हम सिखा देंगे'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend