ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप एक वैश्विक नेता हैं , गाजा में नरसंहार को समाप्त करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है……

UB India News by UB India News
June 18, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आप एक वैश्विक नेता हैं , गाजा में नरसंहार को समाप्त करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पड़ोसी देश पाकिस्तान खुद को मुस्लिम देशों का चौधरी साबित करने में लगा रहता है. उसे लगता है कि वह विश्व में मुस्लिम देशों की रहनुमाई कर रहा है. लेकिन हकीकत इससे इतर कुछ और ही है. गाजा में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग जारी है. भले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ खुद को मिडिल ईस्ट के बड़े प्लेयर के रूप में देखते हों… लेकिन उनकी खुशफहमी को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पंचर कर दिया. दरअसल फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने पीएम मोदी को ग्लोबल लीडर बताया है.

दरअसल फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और तत्काल युद्ध विराम के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है. साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त गाजा को मिलने वाली सहायता बढ़ाने के लिए दुनिया के बाकी देशों पर दबाव बढ़ाने की अपील की है. अब ऐसे में जब फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री, पाकिस्तानी पीएम के बजाय भारत के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं, तो जाहिर है पाक पीएम की हैसियत मिडिल ईस्ट के लिए कौड़ी के बराबर रह गई है.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

मुस्तफा ने चिट्ठी में क्या-क्या लिखा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि आप एक वैश्विक नेता हैं. मानवाधिकारों और शांति को महत्व देने वाले राष्ट्र के रूप में गाजा में नरसंहार को समाप्त करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है. मुस्तफा ने कहा, भारत को तत्काल युद्ध विराम के लिए सभी राजनयिक चैनलों का उपयोग करना चाहिए. हमारे दुख को कम करने में हमारी मदद करनी चाहिए. फिलिस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाना चाहिए और हमारे ऊपर किए जा अत्याचारों के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाना चाहिए.

मुस्तफा की चिट्ठी… पाकिस्ती की शाख पर चोट?
फिलिस्तीन के पीएम द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखी गई चिट्ठी से पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है. पाकिस्तान को मिर्ची लगना भी चाहिए क्यों जो देश खुद को मुस्लिमों का रहनुमा मानता हो उसकी शाख पर एक मुस्लिम बहुल देश ही चोट कर जाए तो… बता दें कि फिलिस्तीन मिडिल ईस्ट का मुस्लिम बहुल देश है. जंग को समाप्त करने के लिए उसने पाकिस्तान के बजाय भारत से गुहार लगाई है. ऐसे में पाकिस्तान की इज्जत दो कौड़ी की नहीं रह गई.

फिलिस्तीन को भारत पर क्यों है विश्वास?
मालूम हो कि फिलिस्तीन और पाकिस्तान दोनों ही बहुल देश हैं. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में और भी मुस्लिम देश हैं. इसके बाद भी फिलिस्तीन इन तमाम देशों को छोड़ भारत से युद्ध खत्म करने की गुहार कर रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि फिलिस्तीन को लगता है कि भारत ही वह एक मात्र ऐसा देश है जो शांति उसके यहां शांति ला सकता है. इसका कारण है भारत की शंति की पक्षधरता. भारत हमेशा से वैश्विक शांति की बात करता रहा है. फिलिस्तनी के मामले में भी भारत बार-बार कहता रहा है कि शांति के रास्ते से ही हल निकाला जा सकता है. यही कारण है कि फिलिस्तीन को भारत पर विश्वास है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान

20 जिलों में हीटवेव वाले हालात, 9 में अलर्ट; कल पटना में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

तल्ख हो रहे थे रिश्ते…जब मेलोनी का मिला साथ तो मोदी ने कनाडा और अमेरिका को कैसे लिया साध?

तल्ख हो रहे थे रिश्ते...जब मेलोनी का मिला साथ तो मोदी ने कनाडा और अमेरिका को कैसे लिया साध?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend