ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में तापमान पहुंचा 48°C के पास, बारिश के लिए करना होगा अभी इंतजार, इन जिलों में रेड अलर्ट

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना सहित आस पास के जिले इन दिनों गर्मी से झुलस रहे हैं. आजकल गर्मी भी चरम पर है और हीट वेव भी. इस झुलसती गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण बिहार के जिले हैं. दक्षिण पश्चिम हिस्सों के जिलों में तो पिछले कई दिनों से रेड अलर्ट घोषित है. आलम यह है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मौत को दावत देने के बराबर है.

इसीलिए मौसम विज्ञान केन्द्र ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि संभव हो तो 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकलें. आज भी बिहार के लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार इस जानलेवा गर्मी से राहत 16 जून से मिलनी शुरु हो जायेगी.

मौसम के मिजाज को समझिए

वैज्ञानिक एसके पटेल बताते हैं कि विगत 7 जून से दक्षिण बिहार में शुष्क उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह जारी है. शुष्क (dry) हवा सतह से कुछ ऊंचाई पर चलती है और वायुमंडल को साफ करती है. जब वायुमंडल साफ होता है तब धूप पूरी क्षमता के साथ धरती पर प्रहार करती है यानी बिना किसी रुकावट के सूर्य की किरणें धरती पर पहुंचती है. इस वजह से तापमान तेजी से बढ़ता है.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

यही कारण है कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और हीट वेव का अटैक जारी है. साथ ही रेड अलर्ट जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. यह स्थिति अभी 48 घंटों तक बनी रहेगी. उसके बाद मौसम में बदलाव होने की प्रबल संभावना है.

अपने जिले का हाल जान लिजिए
वैज्ञानिकों का मानना है कि 15 जून के बाद बिहार में मॉनसून की एंट्री हो सकती है. उधर, एक टर्फ रेखा की वजह से बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, और सहरसा जिलों के लोगों को गर्मी से राहत नसीब हो रही है. इन जिलों में बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में मधुबनी, दरभंगा, मुज़फ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर तक बादल नजर आएंगे. 16 जून तक यह बादल बिहार के अधिकांश जिलों में छा सकते हैं. नतीजन बारिश होगी और तापमान में कमी आयेगी.

आज यानी 14 जून को बिहार के बक्सर, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में भयंकर लू चलने की संभावना है साथ ही गर्मी भी अपने चरम पर रहेगी. इस वजह से रेड अलर्ट घोषित है.
आज इन जिलों का तापमान 42°C से 44°C के बीच रहने की संभावना है.

सीवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और गया में भीषण लू चलने की संभावना है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शेष सभी जिलों में उमस वाली गर्मी सताएगी. कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है और आसमान में बादल दिख सकते हैं.

कैसा रहा 13 जून

13 जून बिहार के लिए अत्यंत गर्म रहा. 18 जिलों में हीट वेव और 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया. गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जिरादेई और अरवल में भीषण लू वहीं पटना, छपरा, डेहरी, मुंगेर, बिक्रमगंज, जमुई, गोपालगंज, शेखपुरा और मोतीहारी में लू दर्ज किया गया.

टॉप 5 गर्म जिले

13 जून को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 47.2°C दर्ज किया गया. इसके अलावा भोजपुर में 46.3°C, अरवल में 46°C, औरंगाबाद में 45.8°C, गया में 45.7°C और वैशाली में 45.6°C दर्ज किया गया. आज भी बिहार का अधिकतम तापमान 45°C के आस पास ही रहने की संभावना है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार की बड़ी बैठक आज, बिहार में बड़े अफसरों के तबादले

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार की बड़ी बैठक आज, बिहार में बड़े अफसरों के तबादले

भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट ………

भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend