ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट ………

UB India News by UB India News
June 14, 2024
in खास खबर, राजनीति
0
भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से ही भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट सुनाई दे रही है. अयोध्या में भाजपा की हार पर मची रार के बीच अब संघ यानी आरएसएस का बयान सामने आया है. लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने बगैर नाम लिए भाजपा को इशारों-इशारों में अहंकारी तक कह दिया. उन्होंने कहा कि जो अहंकारी बन गए, भगवान राम ने उन्हें 241 पर रोक दिया. यहां बताना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं. जिस पार्टी ने घमंड किया, उसे पूरी ताकत नहीं दी. उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट को देख लीजिए. जिन्होंने राम की भक्ति की, उन्हें अहंकार आ गया और वह पार्टी 241 पर सिमट गई. उन्हें जो पूर्ण बहुमत मिलना चाहिए था, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, अहंकार की वजह से भगवान ने उन्हें रोक दी.’

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

हालांकि, उन्होंने इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया. उन्होंने बगैर नाम लिए कहा, ‘जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भगवान ने शक्ति नहीं दी. सब मिलकर भी नंबर 2 पर खड़े रह गए. प्रभु राम का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य और आनंददायक है. जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, उन सबको 234 पर रोक दिया.’ बता दें कि इंद्रेश कुमार ने यह बयान जयपुर में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में दिया.

इंद्रेश कुमार ने अपने बयान में भले ही भाजपा का नाम नहीं लिया हो, मगर उनका यह बयान पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा के नतीजों को लेकर ही है. इंद्रेश कुमार से पहले संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा जुटाने से चूक गई है. आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने सोमवार को कहा था एक सच्चे सेवक में अहंकार नहीं होता और वह दूसरों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना काम करता है. चुनावी कैंपेन के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मर्यादा नहीं रखी गई.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
डोभाल, मिश्रा, खरे और कपूर पर यूं ही नहीं भरोसा है मोदी का……

डोभाल, मिश्रा, खरे और कपूर पर यूं ही नहीं भरोसा है मोदी का......

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम, काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

रद्द की जाए NEET की परीक्षा, CBI से हो जांच, पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend