ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर में वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमले में ड्राइवर ने दिखाया सहास, कई की जान बचाई

UB India News by UB India News
June 11, 2024
in अपराध, खास खबर
0
कश्मीर में वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमले में ड्राइवर ने दिखाया सहास, कई की जान बचाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर रविवार शाम को मोदी के शपथ ग्रहण से एक घंटा पहले सवा 6 बजे हमला किया। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। इस दौरान बस ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए, यहां से तेजी से गाड़ी को भगाते हुए नजर आया. मगर इस बीच उसे गोली लग गई. उसका बस पर से कंट्रोल हट गया. बाद में बस खाई में जा गिरी. उनके इस साहस के कारण हमले में कई लोगों की जान बची. ये यात्री घायल हुए. आतंकियों का मकसद था कि सभी यात्रियों को खत्म कर दिया जाए.

रियासी की SSP मोहिता शर्मा के मुताबिक, आतंकियों ने कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर ओपन फायर किया, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और उसका बस से कंट्रोल खो गया। इसके चलते 53 सीटर बस खाई में गिरी। चश्मदीदों के मुताबिक, घटनास्थल पर 2 आतंकी थे।

RELATED POSTS

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

मोहिता शर्मा ने आगे कहा कि आतंकवादी हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस बस को इसलिए निशाना बनाया है​ कि इसमें यात्री जम्मू-कश्मीर के बाहर के थे। माना जा रहा है कि इस घटना के पीछ पाक के आतंकी संगठन हैं।

घायल यात्री संतोष कुमार ने बताया कि आतंकियों ने सेना जैसी वर्दी पहनी थी। उन्होंने लाल कपड़े से मुंह बांध रखा था। बस जैसे ही मोड़ पर आई, अचानक गोलियां चलने लगीं। बस के खाई में गिरने से पहले आतंकियों ने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जम्मू-कश्मीर के LG ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि भी दी जाएगी। घायलों की मदद के लिए घटनास्थल के पास ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

मौके पर पुलिस, आर्मी और CRPF की एक संयुक्त अस्थाई सुरक्षाबल टीम तैयार कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के लिए अलग से 5 टीमें भी बनाई गई हैं। NIA की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पहुंच गई है।

हमले और सर्च ऑपरेशन की तस्वीरें

हमले में मारे गए लोगों के शव घटनास्थल पर बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
हमले में मारे गए लोगों के शव घटनास्थल पर बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
हमले में ड्राइवर घायल हो गया और उसका बस से नियंत्रण खो गया, जिससे बस खाई में गिर गई।
हमले में ड्राइवर घायल हो गया और उसका बस से नियंत्रण खो गया, जिससे बस खाई में गिर गई।

पीड़ितों के हेल्पलाइन जारी

रियासी हमले के बाद आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है. इस आतंकी हमले में जान गंवानों में अधिकतर तीर्थ यात्री दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. पीड़ितों के लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01991-245639, 01991-245076, 0191-2542000 जारी किया गया है.

NIA को सौंपी गई जांच

इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है. आतंकियों को ढूंढ़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तेजी से खोजबीन शुरू कर दी है. मी​डिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना की वर्दी में नकाबपोश आतंकियों ने रियासी श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर​​ दिया. इन आतंकियों को खोजने के लिए ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. फ़ॉरेंसिक टीम जंगल की खोजबीन में लगी हुई है. एनआईए की टीम रवाना हो चुकी हैै. टीम हर एगल पर जांच कर रही है. पीएम मोदी तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले को लेकर हालात पर नजर बनाए रखे हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि पीएम ने उन्हें स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है. परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

Next Post
नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है

18 जून से शुरू होगा मोदी सरकार 3.0 का पहला संसद सत्र, होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी का पहला फैसला, किसानों के लिए जारी किया 20,000 करोड़ , किसानों को खटाखट कर दिया खुश

तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी का पहला फैसला, किसानों के लिए जारी किया 20,000 करोड़ , किसानों को खटाखट कर दिया खुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend