ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के नेता , नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया , पीएम मोदी बोले- NDA मतलब न्यू, डेवलप, एस्पिरेशनल इंडिया, मेरा एक ही मिशन- भारत माता

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के नेता , नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया , पीएम मोदी बोले- NDA मतलब न्यू, डेवलप, एस्पिरेशनल इंडिया, मेरा एक ही मिशन- भारत माता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे नया दायित्व देने के लिए आभार। मेरा एक ही लक्ष्य है- भारत माता और देश का विकास।

बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने स्वागत भाषण दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

RELATED POSTS

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

इसके बाद NDA के अहम घटक TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा- हम सभी को बधाई देते हैं। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।

JDU प्रमुख और बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा- मैं मोदीजी के नाम का समर्थन करता हूं। मैं तो चाहता था कि वो आज ही शपथ लें। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से PM हैं, अब फिर PM होने जा रहे हैं। इन्होंने देश की सेवा की, जो कुछ भी बचा है, उसे अब पूरा कर देंगे। अगली बार जब आप आइएगा तो जो कुछ इधर उधर के लोग जो जीत गया है न, वो कोई नहीं जीतेगा।

सूत्रों के मुताबिक, संसद के सेंट्रल हॉल में NDA की मीटिंग खत्म होने के बाद गठबंधन के नेता आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। खबर है कि मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।

गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 8, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

Next Post
ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है और ये सबसे बड़ी पूंजी होता है………….

ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है और ये सबसे बड़ी पूंजी होता है.............

NDA ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, शपथ से पहले आडवाणी-जोशी का आर्शीवाद लेने पहुंचे PM

NDA ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, शपथ से पहले आडवाणी-जोशी का आर्शीवाद लेने पहुंचे PM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend