ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन ने मारे ताने, पाकिस्तान को ‘खुश’ होने का चांस… BJP के इस हाल पर क्या कह रहे दुनिया के अखबार

UB India News by UB India News
June 7, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन ने मारे ताने, पाकिस्तान को ‘खुश’ होने का चांस… BJP के इस हाल पर क्या कह रहे दुनिया के अखबार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है. जिसने आसानी से 272 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. जबकि भगवा पार्टी अपने दम पर 370 सीटें और अपने सहयोगियों के साथ 400 से अधिक सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से काफी पीछे रह गई. नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पीएम बनने की प्रबल संभावना है. इस चुनाव के नतीजे को लेकर विदेशी मीडिया ने रोचक रिएक्शन दिए है. सबसे ज्यादा खुशी तो पाकिस्तान और चीन की मीडिया में देखी गई है. जबकि अमेरिकी मीडिया ने इस पर संतुलित राय रखी है.

पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ की बेवसाइट पर भारत के चुनाव को बड़ी कवरेज दी गई है. उसके एक लेख में कहा गया कि भारत में वोटों की गिनती में पीएम मोदी का गठबंधन आश्चर्यजनक रूप से मामूली अंतर से जीता है. भाजपा की अयोध्या में ही हार हो गई, जहां राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था. वहीं राहुल गांधी के बयान को प्रमुखता दी गई है कि मतदाताओं ने भाजपा को दंड दिया है. डॉन ने यह भी कहा कि मोदी के हिंदू राष्ट्रवादियों की तीसरी बार जीत से भारत के मुसलमानों में डर फिर बढ़ेगा. वहीं एक लेख में विस्तार से बताया गया कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दुनिया के लिए क्या मतलब है.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

वहीं चीन के ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा कि मोदी के गठबंधन की मामूली अंतर से जीत हुई है. अब आर्थिक सुधार उनके तीसरे कार्यकाल में एक कठिन मिशन बन जाएगा. चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा कि हालांकि अब मोदी की चीनी विनिर्माण के साथ प्रतिस्पर्धा करने और भारत के कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने की महत्वाकांक्षा को पूरा करना मुश्किल होगा. जबकि ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने कहा कि नतीजों से बीजेपी के लिए समर्थन घटा है. जिसने दशकों में सबसे असरदार भारतीय राजनेता मोदी की अजेय होने की इमेज को नुकसान पहुंचाया है.

‘द गार्जियन’ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता में तीसरी बार आने के लिए तैयार दिख रहे हैं. मगर चुनाव नतीजों से पता चला है कि उसने शानदार जीत हासिल नहीं की है. विपक्षी गठबंधन उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन करता दिखाई दिया. वहीं ‘टाइम्स’ ने लिखा कि पीएम मोदी के खराब प्रदर्शन के राजनीतिक नतीजे होंगे. कम से कम, भाजपा को अपने मौजूदा बहुदलीय गठबंधन के छोटे सदस्यों पर अधिक निर्भर रहना होगा. उनमें से दो मोदी के ‘हिंदू-फर्स्ट’ एजेंडे का समर्थन नहीं करते हैं. वहीं ‘अल जजीरा’ ने लिखा कि पीएम मोदी की भाजपा ने भारत में चुनाव में बहुमत खो दिया है. उसे सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की जरूरत है. एग्जिट पोल को धता बताते हुए विपक्षी दलों ने महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा को चौंका दिया, जिससे भारत का राजनीतिक नजारा बदल गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
ओडिशा में हार के बाद नवीन पटनायक का इस्तीफा, अपनी सीट भी नहीं बचा सके थे

ओडिशा में हार के बाद नवीन पटनायक का इस्तीफा, अपनी सीट भी नहीं बचा सके थे

नीतीश तेजस्वी एक ही फ्लाइट से पहुंचे दिल्ली , सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू

नीतीश तेजस्वी एक ही फ्लाइट से पहुंचे दिल्ली , सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend