ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में भीषण गर्मी कहर बनकर टूट रही है स्कूली छात्रों पर

UB India News by UB India News
May 30, 2024
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बिहार में भीषण गर्मी कहर बनकर टूट रही है स्कूली छात्रों पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में भीषण गर्मी स्कूली छात्रों पर कहर बनकर टूटी है। शेखपुरा के एक सरकारी स्कूल में भीषण गर्मी से छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। निजी वाहनों से सभी छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। तो वहीं, बेगूसराय में ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां भी गर्मी के चलते कई स्कूली छात्राएं बीमार हो गईं।

 9 जिलों में बुधवार को गर्मी से स्कूलों में 88 से ज्यादा बच्चे बेहोश हुए हैं। इनमें से कई का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिन जिलों में बच्चे बीमार हुए हैं वहां का तापमान 40 डिग्री के पार है।

RELATED POSTS

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी थी। छुट्टी खत्म होने के बाद सुबह 6 से 12 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इस बार केक पाठक ने पूरे राज्य के लिए एक ही छुट्टी का कैलेंडर जारी किया था। 2024 से पहले गर्मी की छुट्टियां 20 मई के बाद ही शुरू होती थीं।

बच्चों के बीमार होने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूटा है। पेरेंट्स स्कूल बंद करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षक भी खुद स्कूल की टाइमिंग बदलने की मांग कर रहे हैं।

इधर, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बिहार के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

9 जिलों में 100 से ज्यादा बच्चे बेहोश

गर्मी की वजह से बेगूसराय, शेखपुरा, सीवान, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और कटिहार में कुल 80 से ज्यादा स्टूडेंट स्कूल में बेहोश हो गए। इन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल लाया गया।

  • बेगूसराय में 41 बच्चे बेहोश: मटिहानी के मध्य विद्यालय मटिहानी में 20, बलिया के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 5 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में 1और बखरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में 15 बच्चों की तबीयत गर्मी से खराब हो गई।
  • शेखपुरा में 12 से ज्यादा छात्राएं बेहोश: गर्मी के कारण बुधवार को 12 से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गईं। ये सभी छात्राएं जिले के 5 अलग-अलग स्कूलों की हैं।अरियरी प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल बेलछी में 9वीं की एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसी तरह बरबीघा प्रखंड के तेउस गांव में एक 7वीं कक्षा की छात्रा, घाट कुसुंभा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भदौंसी में एक छात्रा गिरकर बेहोश हो गई।
  • सीवान-मोतिहारी: दो स्कूली बच्चों बेहोश हुए हैं।
  • मुंगेर में 17 बच्चे बेहोश: जमालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय फरदा 8, उच्च विद्यालय फरदा 5, और धरहरा प्रखंड के कन्या विद्यालय अमारी में 4 बच्चे बेहोश हो गए।
  • बांका में 10 स्टूडेंट् बेहोश: बाल भारती रजौन विद्यालय में पांचवी कक्षा के छात्र आर्यन राज और प्रोन्नत मध्य विद्यालय खिड्ड़ी के पूजा कुमारी की गर्मी से तबीयत खराब हो गई। इसके अलावा अलग-अलग स्कूल के 8 बच्चे बेहोश हो गए।
  • भागलपुर में 15 बच्चे बीमार- जिले के चकदरिया गोराडीह स्कूल के करीब 6 बच्चे गर्मी से बेहोश हो गए। सभी को इलाज के लिए गोराडीह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • नालंदा में 3 BMP जवान भर्ती: गर्मी की वजह से एरिया डेमोनेशन के दौरान बीएमपी जवान प्रियंका कुमारी, अमीषा कुमारी और जनार्दन प्रसाद धूप के कारण गश्त खा कर गिर पड़े। इसके बाद तीनों ही पुलिस जवान को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिकॉर्डतोड़ गर्मी में भी खुले हैं स्कूल

दरअसल, बिहार के अधिकांश शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। वहीं औरंगाबाद जिले में तो पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है लेकिन, इस भीषण गर्मी के बीच भी बिहार के सरकारी स्कूल खुले हुए हैं। ऐसे में गर्मी के कारण स्कूली बच्चे रह रहकर बेहोश हो रहे हैं तो टीचर भी गर्मी से त्रस्त हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण कई छात्राएं बेहोश हो गई हैं, जिनका इलाज जारी है।

गया में पारा 46 डिग्री के पार, 54 साल का रिकॉर्ड टूटा

वहीं, गया में पारा 46 डिग्री के पार हो गया और 54 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने बुधवार को 5 जिलों में लू (हीटवेव) और 7 जिलों में हॉट नाइट (गर्म रात्रि) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को बक्सर, औरंगाबाद, गया, कैमूर और रोहतास जिले में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा में गर्म रात्रि यानी हॉट नाइट का अलर्ट है। मंगलवार को बक्सर में 46.4, गया में 46.8, छपरा में 41, डेहरी में 47, शेखपुरा में 42.9, जमुई में 42.5, भोजपुर में 45.6, वैशाली में 43.9 और राजगीर में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

स्कूलों के समय को लेकर कोई नहीं सुनता- तेजस्वी

झुलसा देने वाली गर्मी में राज्य के स्कूल खुलने पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ”स्कूलों के समय को लेकर कमजोर सीएम की कोई नहीं सुनता है। बिहार में ना लोकतंत्र है ना सरकार।”

मुकेश सहनी क्या बोले?

बिहार के अलग-अलग जगहों पर स्कूलों में कई छात्रों के बेहोश होने पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, “प्रभारी अधिकारी राज्य में शिक्षा व्यवस्था को परेशानी में डालते दिख रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

by UB India News
July 5, 2026
0

एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों में गिना जाता है, आज वह अपने ही पेट्रोल पंपों...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

Next Post
LoC पर चीन और पाकिस्‍तान की साजिश का खुलासा ,सीमा पर बनाए बंकर!

LoC पर चीन और पाकिस्‍तान की साजिश का खुलासा ,सीमा पर बनाए बंकर!

यूपी-बिहार से दिल्ली-NCR तक स्कूल बंद, बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चे हो रहे थे बेहोश………………

यूपी-बिहार से दिल्ली-NCR तक स्कूल बंद, बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चे हो रहे थे बेहोश..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend