ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी-बिहार से दिल्ली-NCR तक स्कूल बंद, बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चे हो रहे थे बेहोश………………

UB India News by UB India News
May 31, 2024
in खास खबर, पटना, प्रदेश, शिक्षा
0
यूपी-बिहार से दिल्ली-NCR तक स्कूल बंद, बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चे हो रहे थे बेहोश………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भीषण गर्मी के चलते कई राज्यों ने छात्रों और कर्मचारियों की सेफ्टी को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया है. हीटवेव की वजह से आलम ये है कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. इसी को देखते हुए कई राज्यों की सरकार ने अपने यहां स्कूलों को बंद कर दिया है. वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में 30 जून तक, यूपी में 8वीं तक के सभी स्कूल अगले एक महीने तक बंद रहेंगे. वहीं दिल्ली एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के ज्यादातर स्कूल 17 मई से बंद चल रहे हैं.

बिहार

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बुधवार की शाम सीएम के आदेश पर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 30 मई से 8 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने आदेश पत्र जारी किया है.

राजस्थान
राजस्थान में शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए 17 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. इसके अलावा स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे इस अवधि के दौरान कोई अतिरिक्त कक्षाएं न लगाएं ताकि छात्रों को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके.

मध्य प्रदेश
भीषण गर्मी की वजह से मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों को 30 जून तक बंद कर दिया गया है. इससे पहले राज्य शिक्षा बोर्ड ने 1 मई से 15 जून तक सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की थी. अत्यधिक गर्मी की वजह से गर्मियों की छुट्टियां जल्द शुरु की गई थी.

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 18 मई से शुरू हो गई है और ज़्यादातर स्कूलों में 18 जून को खत्म होंगी. हालांकि, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक चलेंगी. यह बदलाव 19 मई को रविवार होने के कारण किया गया है, इसका मतलब है कि छुट्टियां सामान्य से पहले शुरू होंगी. हालांकि, 16 जून को भी रविवार है और 17 जून को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) है, इसलिए स्कूल मंगलवार यानी 18 जून, 2024 को फिर से खुलेंगे. छुट्टी के दौरान छात्रों को व्यस्त रखने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को होमवर्क देने के लिए कहा गया है. छात्र और अभिभावक अपने स्कूलों से संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

दिल्ली
दिल्ली स्कूल शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो चुकी है और 30 जून तक जारी रहेंगी. इस साल शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों के लिए कुल 50 दिन घोषित किए हैं. दिल्ली सरकार ने भी एक निर्देश जारी किया कि सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल जो अभी भी हीट वेव में चल रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद कर दिया जाए.

सीएम नीतीश के स्कूल बंद करने के आदेश में संशोधन  

बिहार में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है और प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. बुधवार को औरंगाबाद में 48 से अधिक तो गया में 47 के ऊपर टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया. इस बीच बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बुधवार की शाम सीएम के आदेश पर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 30 मई से 8 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने आदेश पत्र जारी किया है. लेकिन, अब खबर है कि इस आदेश पत्र में कुछ संशोधन किया गया है और यह केवल बच्चों के स्कूल नहीं आने के लिए ही लागू होगा. शिक्षकों को कोई राहत नहीं दी गई है और उन्हें स्कूल आना होगा.

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बिहार के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. लेकिन, सीएम नीतीश के स्कूल बंद करने के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है. सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर मुख्य सचिव और केके पाठक के बीच बातचीत हुई जिसके बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सिर्फ शिक्षण कार्य बंद रखने पर सहमति जताई है, लेकिन उन्होंने कहा है कि शिक्षक पहले की तरह स्कूल आएंगे और सिर्फ बच्चों के लिए 8 जून तक राहत मिली है. बच्चों की छुट्टी पर केके पाठक ने सहमति जताते हुए सभी डीईओ को आदेश दिया है.

केके पाठक के आदेश से शिक्षकों में गुस्सा

बताया जा रहा है कि केके पाठक से बातचीत के बाद ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों के नाम पत्र जारी हुआ है.  इस आदेश के तहत शिक्षक पहले की तरह स्कूल आएंगे और रोज अधिकारी भी स्कूलों का इंस्पेक्शन करेंगे. इस बीच शिक्षकों को छुट्टी नहीं दिये जाने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ गया है. शिक्षक संघ की ओर से कहा गया है कि क्या हीट वेव से शिक्षक प्रभावित नहीं होंगे. अगर स्कूलों में बच्चे नहीं तो फिर शिक्षकों को बुलाने की क्या जरूरत है. शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिक्षकों को भी राहत देने की मांग की है.

आठवीं क्लास तक टाइमिंंग में हुआ था बदलाव

बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया था. ​​​​सीएम ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया था कि भीषण गर्मी और लू की चपेट से राज्य में आपदा की स्थिति बन रही है. आवश्यकतानुसार वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित ना हो.

राज्यपाल ने भी मुख्य सचिव से की थी बात

सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया था कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. इससे पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के बीमार होने की सूचना पर राज्य के मुख्य सचिव से फोन पर बातचीत की थी जिसके बाद स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन अब इसमें फिर संशोधन हो गया.

बिहार के स्कूलों में 100 से अधिक बच्चे हुए बेहोश

बता दें कि बिहार में भीषण गर्मी के बीच बिहार के सरकार स्कूलों में कक्षाएं चल रही थीं 10 से अधिक जिलों में बुधवार को गर्मी से स्कूलों में 100 से भी अधिक बच्चे बेहोश हो गए. इनमें से कई का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. जिन जिलों में बच्चे बीमार हुए हैं, वहां का तापमान 45 डिग्री के पार है. बच्चों के बीमार होने के बाद पूरे बिहार में अभिभावकों में आक्रोश था और वे स्कूल बंद करने की मांग कर रहे थे.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
बिहार में आज हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में पारा 40 के पार

गर्मी अब हो गई 'कातिल' , अब सच में है डरने की जरूरत!

आने वाले पांच साल में देखिएगा शिक्षा लेने का और देने का माहौल बदल जाएगा..

बिहार में शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर कन्फ्यूजन , डीएम के अधिकार पर फिर उठे सवाल, बिहार में स्कूलबंदी पर बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend