ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में कारगिल चौक पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज , मास्टरमाइंड गिरफ्तार

UB India News by UB India News
May 29, 2024
in अपराध, खास खबर, पटना, शिक्षा
0
पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में कारगिल चौक पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज , मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में पटना के कारगिल चौक पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र हत्यारों की फौरन गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने जाम को खत्म करवाया और यातायात शुरू करवा दिया।

छात्र हर्ष राज की हत्या का मास्टरमाइंड चंदन यादव गिरफ्तार हो गया है। चंदन पटना यूनिवर्सिटी का छात्र है और जैक्सन हॉस्टल में रहता है। चंदन की गिरफ्तारी बिहटा से हुई है। चंदन बिहटा के अमहारा का रहने वाला है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

चंदन ने बताया कि डांडिया नाइट में हुए विवाद को लेकर हर्ष के साथ मारपीट की। उसने 8 लड़कों का नाम भी बताए हैं जो इस घटना में शामिल थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए सुपौल सहरसा बेगूसराय नालंदा में छापेमारी कर रही है।

इधर छात्र की हत्या के विरोध में आज छात्र सड़क पर उतर आए। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान के पास करगिल चौक को जाम कर दिया। टायर जलाकर सड़क पर आगजनी की गई। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए विरोध कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल मामला शांत है।

बता दें कि सोमवार को बीए थर्ड ईयर के छात्र हर्ष की लॉ कॉलेज में पीट-पीटकर हत्या हुई थी। पूरी साजिश के तहत मर्डर हुआ। हर्ष कल परीक्षा खत्म हाेने से 20 मिनट पहले ही लॉ कॉलेज के परीक्षा भवन से निकल गया था। हमलावरों का गिरोह लाठी-डंडे और रॉड से लैस होकर कॉलेज के गेट से घुसे और हर्ष पर हमला बोल दिया। घटना के बाद काेई पैदल भागा ताे काेई बाइक और ऑटो से भाग निकला।

मृतक छात्र हर्ष वैशाली प्रखंड के मझौली गांव के रहने वाले थे। हर्ष के पिता अजीत कुमार वैशाली प्रखंड से भास्कर अखबार के रिपोर्टर हैं। हर्ष लोकनायक युवा परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। सामाजिक तौर पर भी वे काफी सक्रिय थे। इस कारण वैशाली में काफी लोकप्रिय थे। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार शांभवी ने मृतक को अपना भाई माना था। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान भी हर्ष उनके साथ रहे थे।

पटना यूनिवर्सिटी के सभी एग्जाम कैंसिल

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि लॉ कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर सोमवार को परीक्षा खत्म होने के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से मारपीट की गई। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पटना यूनिवर्सिटी परिवार मर्माहत है और आज यानी 28 मई को सभी शैक्षणिक इकाइयां और मुख्यालय बंद करेंगे। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के सभी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

मृतक हर्ष की फाइल तस्वीर।
मृतक हर्ष की फाइल तस्वीर।

बताया जाता है कि लॉ कॉलेज और पटेल छात्रावास के छात्रों ने BN कॉलेज के छात्र हर्ष के साथ मारपीट की। हर्ष परीक्षा देकर लॉ कॉलेज से बाहर निकल रहे थे तभी घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में हर्ष बुरी तरह से घायल हो गए। घायल छात्र को इलाज के लिए PMCH भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डांडिया नाइट्स के आयोजन को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने डांडिया नाइट्स का आयोजन किया था। इसके ही मैनेजमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। बीएन कॉलेज का स्टूडेंट हर्ष आज लॉ कॉलेज में एग्जाम देने गया था। एग्जाम देकर निकला तो अपनी बुलेट गाड़ी पर बैठा। उसी समय करीब 15 की संख्या में लड़के आए और मारपीट करने लगे।

लड़कों ने उसे रॉड और ईंट से पीठ और पेट में कई जगह मारा। 10 मिनट तक उसके साथ मारपीट करते रहे। जबतक हर्ष के साथी आते तब तक वो बुरी तरह से घायल हो गया था। फिर कुछ लड़कों ने उसे पीएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत के बाद सीने से लिपट कर रोती मां।
बेटे की मौत के बाद सीने से लिपट कर रोती मां।

छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था हर्ष- पिता

हर्ष के पिता अजीत कुमार का कहना है कि हर्ष BA फाइनल इयर का छात्र था। फाइनल ईयर का एग्जाम लॉ कॉलेज में चल रहा था। वहां से निकलने के बाद जैसे ही हर्ष बुलेट पर चढ़ा तभी 8 से 10 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पिता ने बताया कि हर्ष छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था, वह कहता था कि आज तक जिसने भी चुनाव लड़ा है वो सभी पास आउट थे। पढ़ते हुए किसी ने चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन मैं कहता था कि हार जाओगे। पत्रकार के बेटे हो गरीब भी हो। हर्ष कहता था कि मैं मेहनत कर रहा हूं, कॉलेजों में घूम रहा हूं। सैनिटरी वेंडिग मशीन भी लगवा रहा हूं।

हर्ष के पिता अजीत कुमार ने कहा- बेटे के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।
हर्ष के पिता अजीत कुमार ने कहा- बेटे के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।

हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए
पिता ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आखिरी बार हर्ष से कब बात हुई थी तो उन्होंने कहा कि उसकी मां से ही बात होती थी। फोन पर मुझसे बात कम हीं होती थी।

अजीत कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी एक छात्रा ने हर्ष के नंबर से उसकी मां के फोन पर कॉल कर दी। हर्ष मैट्रिक पास करने के बाद से ही पटना में रह रहा था। बोरिंग रोड में उसका डेरा है।

FSL और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी कर रही जांच

सिटी एसपी ईस्ट भरत सोनी ने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हर्ष के परिजनों का कहना है कि सामाजिक रूप से वह काफी एक्टिव है। पिछले साल दशहरा के मौके पर फेस्ट के दौरान विवाद हुआ था, इसको लेकर ही घटना हुई है। फिलहाल सबूत जुटाए जा रहे हैं। विवाद क्यों हुआ, इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ईंट से हमले की भी जानकारी मिली है। FSL और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी जांच कर रही है।

घटना लॉ कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुई है। मौके का CCTV फुटेज नहीं मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वो आरोपियों को पहचान नहीं पाएं, क्योंकि सभी चेहरा ढंके हुए थे। आरोपी 10 से 15 की संख्या में थे। आते ही सभी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। हर्ष के साथ मौजूद दोस्त ने बताया कि आते ही सभी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया।

सिटी एसपी ईस्ट ने कहा- FSL और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी जांच कर रही है।
सिटी एसपी ईस्ट ने कहा- FSL और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

सिटी एसपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया है। आरोपी कैसे आए थे, इसकी जानकारी नहीं है। एग्जाम को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन एग्जाम खत्म होने के बाद वहां से पुलिसकर्मी हटने लगे थे।

आईपीएस विकास वैभव ने हर्ष के निधन पर जताया शोक।
आईपीएस विकास वैभव ने हर्ष के निधन पर जताया शोक।

सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने जताया शोक

सीनियर IPS अधिकारी विकास वैभव ने X पर लिखा, पटना विश्वविद्यालय अध्याय से जुड़े हर्ष राज के दुःखद निधन से मर्माहत हूं। उनकी हत्या पटना लॉ कॉलेज में कुछ आपराधिक तत्वों ने कर दी गई। हर्ष सामाजिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहते थे। बिहार के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित अभियान के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को निरंतर जोड़ रहे थे।

बेगूसराय में आयोजित नमस्ते बिहार प्रथम बृहत जन संवाद में बड़ी संख्या में पटना और वैशाली से युवाओं को साथ लेकर पहुंचे थे। उनसे मिलना और अनुभूतियों को साझा करना सदैव भविष्य के प्रति आशान्वित करता था। दुःख की इस घड़ी में सर्वशक्तिमान से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को धैर्य प्रदत्त करने हेतु प्रार्थनारत हूं। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

हर्ष के मर्डर में शामिल 4 बदमाशों की पहचान

पटना के बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की हत्या की पूरी साजिश रची गई थी। वह परीक्षा खत्म हाेने से 20 मिनट पहले ही लॉ कॉलेज के परीक्षा भवन से निकल गया था। हमलावरों का गिरोह लाठी-डंडे और रॉड से लैस होकर कॉलेज के गेट से घुसे और हर्ष पर हमला बोल दिया। पुलिस को शक है कि काेई लाइनर था, जिसने हमलावरों काे जानकारी दी थी कि हर्ष परीक्षा देकर निकल चुका है। परीक्षा एक बजे तक थी।

हमलावर पूरी तैयारी के साथ उसकी हत्या करने के मकसद से लॉ कॉलेज के गेट के आसपास मंडरा रहे थे। घटना के बाद काेई पैदल भागा ताे काेई बाइक और ऑटो से भाग निकला। पुलिस उनके आने-जाने के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने में जुटी है। हर्ष की हत्या के बाद पटेल हॉस्टल में डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी हुई। एक और हॉस्टल में पुलिस ने दबिश दी। सभी कमरों की तलाशी ली गई। हालांकि, कई छात्र छापेमारी से पहले ही कमरा बंद कर फरार हा़े गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना को अंजाम देने में दो छात्रावास के छात्रों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने चार हमलावरों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी में जुटी है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि जाे भी इस वारदात में शामिल हैं उन सभी काे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीम बना दी गई है। पटना विवि के सभी कॉलेज​​​​ की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इधर लॉ कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद पटना यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं अगले आदेश तक रद्द कर दी गईं हैं।

हर्ष के शव से लिपटकर रोती मां।
हर्ष के शव से लिपटकर रोती मां।

हर्ष के सीने पर कई बार ईंट से वार किया

बता दें कि सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज परिसर में बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष को 15 अज्ञात लड़कों ने पीट पीट कर मार डाला। हर्ष बीए सेकंड ईयर का पेपर दे कर निकल रहा था। बुलेट पर बैठ कर आगे बढ़ते ही अज्ञात लड़कों ने ईंट चला कर उसको गिरा दिया।

करीब 15 की संख्या में लड़के लाठी-डंडा ले कर वहां पहुंच। फिर हर्ष को बुरी तरह पीटने लगे। हर्ष के साथ उसका साथी था, अज्ञात लड़कों ने उसे दो से तीन डंडा मारा, जिसके बाद वह वहां से जान बचा कर भाग गया। इसके बाद अज्ञात लड़कों ने हर्ष को मारना शुरू किया। लड़कों ने हर्ष के सीने पर कई बार ईंट से वार किया। जब हर्ष बेहोश हो गया, तब वहां से वारदात में शामिल लड़के फरार हो गए।

मास्क पहनकर आए थे लड़के

लड़कों ने ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी बुलेट काे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना लॉ कॉलेज परिसर में बने स्थित ऑडिटोरियम के पास सोमवार काे दिन में डेढ़ बजे हुई। मारने वाले लड़कों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, जिससे उन लड़कों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 22 साल का हर्ष बीएन कॉलेज पार्ट थर्ड इंग्लिश ऑनर्स का छात्र था। हर्ष लोकनायक युवा परिषद नामक संस्था भी चलाता था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
सार्वजनिक खरीद में एमएसएमई भागीदारी बढ़ाने पर पटना में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

सार्वजनिक खरीद में एमएसएमई भागीदारी बढ़ाने पर पटना में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

दिल्ली शराब नीति मामले में अब आम आदमी पार्टी भी आरोपी, केजरीवाल और AAP के खिलाफ ED ने दर्ज की चार्जशीट

दिल्ली शराब घोटाला केस में ED का बड़ा दावा, केजरीवाल और विनोद चौहान के बीच का चैट हमारे पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend