ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अबकी बार 400 पार तो लव जिहाद पर होगा प्रहार, POK भी लाएंगे वापस, बेगूसराय में बोले हेमंत विश्व शर्मा

UB India News by UB India News
May 11, 2024
in बिहार, बेगुसराय
0
अबकी बार 400 पार तो लव जिहाद पर होगा प्रहार, POK भी लाएंगे वापस, बेगूसराय में बोले हेमंत विश्व शर्मा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस बार अगर भारत की जनता नरेंद्र मोदी को 400 सीट के साथ प्रधानमंत्री बनाती है तो पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा. साथ ही साथ अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा एवं काशी का भी विकास किया जाएगा एवं श्री कृष्ण एवं भोलेनाथ की स्थापना भी की जाएगी. हेमंत विश्व शर्मा ने लव जिहाद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उक्त बातें असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

दरअसल, हेमंत विश्व शर्मा आज भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने बखरी विधानसभा क्षेत्र के शकरपुरा उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक सभा को संबोधित किया. हेमंत विश्व शर्मा ने दावा किया है कि अगर पूरे बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनती है तो इस बार लव जिहाद जैसे सामाजिक कुरीतियां भी खत्म होगी.

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

उन्होंने दावा किया है कि असम में तो अब दूसरी शादी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद पूरे भारत में भी उक्त कानून को लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह न सिर्फ एक सांसद हैं, बल्कि हिंदुत्व के एक बड़े चेहरे हैं और निश्चित रूप से गिरिराज सिंह जैसे लोगों को मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए संसद में जाना ही चाहिए.

वहीं, पत्रकारों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लालू जी श्री कृष्ण के अपने होने की बात करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन वह इस बात को भूल गए हैं. सनातन बचेगा तभी हिंदुत्व संस्कृति भी बचेगी. वहीं उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत में मिलने का दावा किया है. हालांकि, समय सीमा के संबंध में उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय सीमा की गारंटी नहीं है, लेकिन काम होने की पूरी गारंटी है. निश्चित रूप से अगली बार भारत अपना खोया हुआ अंग कश्मीर को भी प्राप्त कर लेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
मनोज झा भी गठबंधन के नेता हैं और गठबंधन की नीतियां एक हैं………..

मनोज झा भी गठबंधन के नेता हैं और गठबंधन की नीतियां एक हैं...........

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, पुलिस ने की श्रद्धालुओं से यमुनोत्री धाम की यात्रा न करने की अपील

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, पुलिस ने की श्रद्धालुओं से यमुनोत्री धाम की यात्रा न करने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend