ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए

UB India News by UB India News
May 8, 2024
in खास खबर, पटना
0
लालू ने मोदी के परिवार पर सवाल उठा कर वही गलती कर दी, जो राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में चौकीदार पर सवाल उठा कर की थी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। इसके साथ ही राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा’ वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं। साथ ही एनडीए के 400 पार के नारे पर कहा कि वो खुद ही पार हो गए हैं, इसलिए 400 पार बोल रहे हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

बता दें कि पीएम मोदी लगातार इंडी गठबंधन के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कि वो पिछड़ा, ओबीसी के आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं, जबकि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।

पीएम ने लालू पर साधा निशाना

दो दिन पहले पीएम मोदी ने दरभंगा में सभा की थी। प्रधानमंत्री ने लालू और तेजस्वी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था बिहार के शहजादे के पिता जी ने मुस्लिमों को आरक्षण में से कोटा निकालने की बात कही थी। रेल अधिकारियों को कहा था कि मुस्लिमों को कोटा दिया जाए। ये SC-ST का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

पीएम ने तेजस्वी पर भी निशाना साधा था

पीएम ने कहा था, जैसे दिल्ली में एक शहजादे हैं। वैसे ही बिहार में भी एक शहजादे हैं। एक ने देश तो एक ने बिहार को जागीर समझा है। दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे हैं। इनके रिपोर्ट कार्ड में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है। लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, बिहार के शहजादे के पिता जी ने मुस्लिमों को आरक्षण में से कोटा निकालने की बात कही थी।

चिराग बोले- विपक्ष मुद्दे की बात नहीं करता

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष मुद्दे की बात नहीं करता। हर चीज में हिंदू-मुस्लिम आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान खत्म होने की बात करते हैं। किसने बोला आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान खत्म हो जाएगा, किसने बोला कि लोकतंत्र खतरे में है। जिन लोगों ने सही मायने में देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की, वह लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

लोगों को डराकर वोट हासिल करना चाहते हैं। 2015 में भी इसी तरह से आरक्षण खत्म करने की बात कह कर हो-हल्ला मचाया था, एकतरफा चुनाव कर लिया था। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं, वह संविधान को खत्म करने का प्रयास करेंगे।

यह लोग खुद सही मुद्दा नहीं उठाते हैं, जात-पात, धर्म, मजहब, लोगों को डराना-धमकाना विपक्ष के नेताओं की राजनीति का केंद्र बन चुका है। ये बातें लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने तब कही जब वे वोट देने के लिए बखरी में पहुंचे।

चिराग पासवान ने कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
चिराग पासवान ने कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

बीजेपी बोली- इंडी वालों के लिए मुसलमानों का तुष्टीकरण पहली प्राथमिकता

लालू प्रसाद के बयान पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा है कि लालू यादव और पूरे इंडी गठबंधन के लोगों के लिए मुसलमानों का तुष्टीकरण पहली प्राथमिकता है। लालू प्रसाद के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस देश में विपक्ष मुसलमानों के तुष्टीकरण और मुसलमान वोटों के ध्रुवीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

मुसलमानों को खुश करने के लिए लालू प्रसाद और उनके साथी पिछड़ों और अतिपिछड़ों की हकमारी में भी पीछे नहीं हटेंगे। इस देश के संविधान को किसी से खतरा है तो लालू यादव और इंडी गठबंधन के लोगों से है। चूंकि उनके लिए मुसलमानों का तुष्टीकरण हर चीज से पहले है।

लालू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मोदी पर 10 आरोप लगाए थे

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 10 आरोप लगाए थे, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था कि यह चुनाव मरने की नहीं जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है। देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही है।

लालू यादव ने एक्स पर 10 बिंदुओं में लिखा कि…मोदी सरकार आई तो…:

  • अगर मोदी सरकार आया तो संविधान खत्म कर देगा।
  • मोदी सरकार आई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
  • मोदी सरकार आई तो आरक्षण समाप्त कर देगी।
  • मोदी सरकार आई तो युवा बिन नौकरी मर जाएगा।
  • मोदी सरकार आई तो तो नौजवान बिन रोजगार मर जाएगा।
  • मोदी सरकार आई तो आम आदमी महंगाई से मर जाएगा।
  • मोदी सरकार आई तो पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे।
  • मोदी सरकार आई तो किसान अपना अधिकार मांगते मांगते मर जाएगा।
  • मोदी सरकार आई तो इनके 10 सालों से अधिक नफरत एवं विभाजन और अधिक बढ़ जाएगा।
  • मोदी सरकार आई तो 10 वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
झारखंड: ED ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को किया गिरफ्तार

झारखंड: ED ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को किया गिरफ्तार

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

मिडकैप-स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को 5 लाख करोड़ की चपत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend