ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने समंदर में दुश्मनों को मुश्किल बढ़ाने का किया इंतजाम………

UB India News by UB India News
May 3, 2024
in खास खबर, सेना
0
भारत ने समंदर में दुश्मनों को मुश्किल बढ़ाने का किया इंतजाम………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने समंदर में पाकिस्तान को मुश्किल बढ़ाने का इंतजाम कर लिया है. बुधवार (2 मई) को सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) का परीक्षण किया गया. यह स्मार्ट मिसाइल प्रणाली 500 किमी दूर से ही दुश्मन की पनडुब्बियों को चकनाचूर कर सकती है. इसमें एयर इंडीपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) है, जो पानी के अंदर सबमरीन की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है. उससे पहले 26 अप्रैल को चीन ने युआन श्रेणी के टाइप 039A पनडुब्बी लॉन्च की. चीन ने पाकिस्तान के लिए यह पनडुब्बी बनाई है और पाकिस्तान में इसे हंगोर क्लास के नाम से जाना जाता है. हंगोर पनडुब्बियों में भी एआईपी लगा है, लेकिन भारत की कलवरी क्लास पनडुब्बियों में यह सिस्टम मौजूद नहीं है.

हंगोर क्लास पनडुब्बी को जैसे ही लॉन्च किया गया तो इसकी भारत की कलवरी क्लास सबमरीन से तुलना शुरू हो गई. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि पाकिस्तान की हंगोर क्लास सबमरीन में एयर इंडीपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) है, जो पानी के अंदर इसकी लाइफ बढ़ाने में मदद करता है. इसकी वजह से पनडुब्बी को चार्ज करने के लिए जीन पर आने की जरूरत नहीं होगी. किसी सबमरीन की यूएसपी होती है कि वह कितने लंब समय तक दुश्मन की नजरों से छिपकर रह सकती है. अगर कोई पनडुब्बी लंबे समय तक पानी के अंदर रह पाने में सक्षम है तो यह उसकी बहुत बड़ी खासियत होती है. कलवरी क्लास पनडुब्बी में भले AIP मौजूद न हो, लेकिन स्मार्ट प्रणाली एआईपी से लैस है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

SMART से कैसे पाकिस्तानी पनडुब्बियों चकनाचूर करेगा भारत?
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने ओडिशा कोस्ट के टेस्ट फैसिलिटी से SMART मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया. डीआरडीओ का कहना है कि स्मार्ट नेक्स्ट जेनरेश मिसाइल है, जो हल्के टॉरपीडो को ले जा सकती है. इसमें स्वदेशी टॉरपीडो एडवांस्ट लाइट (TAL) का इस्तेमाल किया जाता है. इस टॉरपीडो का इस्तेमाल पेलोड की तरह होता है.

स्मार्ट सिस्टम को भारतीय नौसेना की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्षमता को कम वजन वाले हल्के टॉरपीडो की पारंपरिक सीमा से कहीं अधिक बढ़ाने के लिए DRDO ने डिजाइन और विकसित किया है. सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो पैराशूट-आधारित रिलीज सुविधा के साथ पेलोड के रूप में उन्नत हल्के भार वाले टॉरपीडो को ले जाती है. स्मार्ट सिस्टम ऐसे वक्त में काम आएगा, जब नौसेना को उपग्रह या निगरानी प्रणाली से दुशमन की पनडुब्बी का पता चलता है और अगर उस समय वहां एंटी-वॉरफेयर में कामयाब जहाज मौजूद नहीं होगा तो इससे हमला किया जा सकेगा.

पाकिस्तान को 8 हंगोर क्लास पनडुब्बी देगा चीन
चीन साल 2028 तक पाकिस्तान को इस तरह की 8 सबमरीन एक्सपोर्ट करेगा, जिनमें से पहली पनडुब्बी 26 अप्रैल को चीन के शुआंगलिउ में वुचांग शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री ग्रुप (DWSIG) में लॉन्च किया गया. आठ में से चार सबमरीन का निर्माण DWSIG फैसिलिटी में किया जाना है और बाकी चार कराची के पाकिस्तानी शिपयार्ड कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स (KS and EW) में बनाए जाएंगी. साल 2015 में इन्हें लेकर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित अनुबंध हुआ था.

क्या है पाकिस्तान की हंगोर क्लास सबमरीन की खासियत?
हंगोर क्लास एक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है. सबमरीन को सतह पर आने या स्नॉर्किंग के लिए डीजल इंजन से पावर मिलती है क्योंकि उस वक्त उसको हवा की जरूरत होती है. साथ ही जब सबमरीन की बैटरी चार्ज होती है तो इसको पानी के अंदर भी ऑपरेट किया जा सकता है. हंगोर क्लास पनडुब्बी में 21 इंच के टोरपीडो ट्यूब हैं और इनसे एंटी-शिप मिसाइलों को लॉन्च किया जा सकता है. यह 450 किमी रेंज की बाबर-3 सबसोनिक क्रूज मिसाइल को भी लॉन्च करने में भी सक्षम है.

भारत की कलवरी क्लास सबमरीन से कैसे बेहतर है पाकिस्तान की हंगोर क्लास पनडुब्बी
भारत की कलवरी क्लास पनडुब्बी फ्रेंच स्कोर्पीन-क्लास पर आधारित है. भारतीय नौसेन में फिलहाल 6 कलवरी क्लास पनडुब्बियां हैं और साल 2030 की शुरुआत तक तीन और पनडुब्बी इंडियन नेवी में शामिल हो सकती हैं. कलवरी क्लास पनडुब्बी में 1,775 विस्थापन क्षमता है और यह लंबाई 67.5 मीटर लंबी है. वहीं, हंगोर क्लास पनडुब्बी की लंबाई 76 मीटर और चौड़ाई 8.4 मीटर है. इसकी विस्थापन क्षमता 2,800 टन है.

दोनों ही सबमरीन की स्पीड 37 किमी प्रति घंटा है और दोनों ही डीजल इलेक्ट्रिक हैं. ऐसी सबमरीन की बैटरी को हर 2-5 दिन में रिचार्ज करने की जरूरत होती है और इसके लिए उसे जमीन पर आने की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में दुश्मन के द्वारा इसे डिटेक्ट कर पाना आसान हो जाता है. ऐसे में एआईपी समंदर के अंदर सबमरीन की लाइफ बढ़ा देता है. यही वजह है कि सबमरीन की समंदर पानी में रह पाने की क्षमता उसकी यूएसपी मानी जाती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
चार एमएलसी की सीट राजद के खाते में ,एमवाई और BAAP समीकरण को मिलेगी तरजीह !

PM मोदी के लिए ये क्या बोल गए लालू ?

दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस की याचिका खारिज, IT डिपार्टमेंट की रीअसेसमेंट प्रोसीडिंग को चुनौती दी थी

पक्ष के विवादित बयान, अब तक किये ये 10 सेल्‍फ गोल, कहीं पड़ न जाएं भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend