ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पवन सिंह का काराकाट में जलवा, ‘असली पावर’ कहां से मिल रहा…

UB India News by UB India News
April 28, 2024
in LOKSHBHA, औरंगाबाद
0
पवन सिंह का काराकाट में जलवा, ‘असली पावर’ कहां से मिल रहा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पावर… पावर कोई कहां से लाई, पावर तो एहिजे से शुरू होला और एहिजे खतम। राजनीति में आने से पहले अक्सर मंच पर पवन सिंह ये बोला करते थे। पवन सिंह के इस बयान पर विवाद भी खूब हुआ। कहा जाता था कि पवन सिंह खेसारी लाल यादव को टार्गेट कर ‘पावर’ वाली बात कहा करते थे। दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री में लोग पवन सिंह को पावर स्टार कहा करते हैं। यही कारण है कि उनके हर काम में पावर में जुड़ जाता है। अब पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वो भी निर्दलीय। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि पवन सिंह को कहां से पावर मिल रहा है कि एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन को भी चैलेंज कर रहे हैं।

पवन सिंह को कहां से मिल रहा पावर?
आम लोगों के साथ-साथ पवन सिंह के सियासी विरोधी भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि जहां से आएं वही से बैक से पावर मिल रहा है। हालांकि पवन सिंह कहते हैं जिसके पास मां का आशीर्वाद हो और जनता जनार्दन का साथ, उसे कौन हरा सकता है। पवन सिंह के इस बात में दम भी है। काराकाट इलाके में पवन सिंह रोड शो कर अपना पावर दिखा भी दिया और बता भी दिया ‘पावर’ तो जनाता के पास है। इन सबके बीच एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख आप भी कहेंगे कि पावर स्टार को असली पावर तो यहां से भी मिल रहा है।

RELATED POSTS

‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..

मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?

दरअसल, पवन सिंह ने 23 अप्रैल को काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया था। रोड शो में भीड़ देख पवन सिंह गदगद हो गए। सोशल मीडिया पर काराकाट के साथ-साथ पवन सिंह ट्रेंड करने लगे। फैंस के साथ-साथ विरोधी भी कहने लगे कि काराकाट में माहौल बदल गया है। अब यहां रेस में आगे पवन सिंह हैं। उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह, पावर स्टार से फाइट करेंगे। इसका कारण भी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो
पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देख लोग कह रहे हैं कि अच्छा, पवन सिंह को बैक से पावर यहां से दिया जा रहा है। दरअसल, बिहार भाजपा के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बरूण सिंह ने पवन सिंह के रोड शो का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है कि हम कलाकार जब अपकी महफिल के शान हो सकते हैं। आपके हर सुख-दुख में आपके साथ हो सकते हैं और जब महफिल हमारी हो और अरमान हमारे हों तो आपका साथ ना मिलना कहां तक सही है? बरुण सिंह क्या कहा चाहते हैं, आप समझ सकते हैं।

पवन सिंह को बैक से सपोर्ट कर रही बीजेपी?
अब सवाल उठता है कि क्या बीजेपी पवन सिंह को बैक से सपोर्ट कर रही है। बीजेपी के बड़े अधिकारी अगर खुलकर सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं, तो सवाल उठेगा ही। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि पवन सिंह के साथ बीजेपी और जेडीयू के कुछ नेता भी हैं। कुछ पर्दे के पीछे हैं, तो कुछ खुलकर मैदान में बैटिंग कर रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा है पवन सिंह के साथ महागठबंधन के नेता भी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..

‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..

by UB India News
September 12, 2025
0

बिहार के औरंगाबाद शहर के एक सेमिनार हॉल में गुरुवार की शाम एक अखबार के डिबेट शो में जमकर बवाल...

मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?

मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?

by UB India News
August 25, 2025
0

बीजेपी नेताओं की आपसी लड़ाई कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्लोगन को कहीं बेअसर न कर दे, जिसमें...

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा

by UB India News
August 19, 2025
0

बिहार में विधानसभा चुनाव पहले सियासी उबाल है. विपक्ष एकजुट होकर एनडीए को हराने की पुरजोर कोशिश में जुटा हुआ है. चुनाव...

हम भाई-भतीजावाद नहीं करते

हम भाई-भतीजावाद नहीं करते

by UB India News
July 30, 2025
0

औरंगाबाद में आज प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के बारे में...

बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार

बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार

by UB India News
March 30, 2025
0

बिहार के औरंगाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक...

Next Post
बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से काटा पूनम महाजन का टिकट, उज्जवल निकम को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से काटा पूनम महाजन का टिकट, उज्जवल निकम को बनाया उम्मीदवार

भारतीय कैसे करते हैं वोट, क्यों पसंद आता है मजबूत नेता?

भारतीय कैसे करते हैं वोट, क्यों पसंद आता है मजबूत नेता?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend