ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संदिग्ध हालत में मिला इस भोजपुरी एक्ट्रेस का शव, मौत से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर दी थी हिंट

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, भागलपुर, भोजपुरी, मनोरंजन
0
संदिग्ध हालत में मिला इस भोजपुरी एक्ट्रेस का शव, मौत से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर दी थी हिंट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन हो गया। एक्ट्रस की मौत से भोजपुरी स्टार और उनके फैंस को जबरदस्त झटका लगा है। भागलपुर में अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का संदिग्ध हालत में शव मिला है। वहीं मौत से पहले एक्ट्रेस ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर कुछ पोस्ट किया था जो अब लोगों के बीच चर्चा में बना है। इतना ही नहीं इस वॉट्सऐप स्टेटस ने हलचल मचा दी है, जिसके देख आप भी हैरान हो जाएंगे। चौका देने वाली बात तो ये है कि एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाने के कुछ समय बाद ही उनकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। घटना की जानकारी होने पर जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट की है। पुलिस ने घटनास्थल की FSL टीम से जांच कराई है। मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किया है।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में एक्टर अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जोगसर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल की FSL से जांच कराई। बता दें कि घटनास्थल पर एक्ट्रेस ने जिस साड़ी से फांसी लगाई थी वो साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली गई है। परिजनों के मुताबिक भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय ने हिंदी समेत कई फिल्मों और सीरीयल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम कर चुकी है।

हाल ही में रिलीज हुई थी वेब सीरीज

परिजनों का कहना है कि उसने भोजपुरी और हिंदी समेत कई फिल्मों, सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापन में भी काम कर चुकी है। हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ का पहला भाग रिलीज हुआ है। इसको लेकर वह काफी उत्साहित थी।

वॉट्सऐप स्टेटस पर मौत से पहले लिखा…

मौत से पहले अभिनेत्री अमृता पांडेय ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा था- दो नाव पर सवार थी, उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा के उसका सफर आसान कर दिया।

बेड पर पड़ा मिला शव

इधर, जोगसर पुलिस ने बताया कि शाम को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद अपार्टमेंट में पहुंचे। यहां अमृता का शव एक बेड पर पड़ा था।

पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसके फंदे को चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। इसके बाद परिजन उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए।

18 अप्रैल को बहन की थी शादी

परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को अमृता की बहन वीणा की शादी थी। वहीं, शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर से अचानक क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा।

उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वो मुंबई में ऐनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों के बच्चे नहीं हैं।

करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी अमृता

बहन के मुताबिक, अमृता करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह डिप्रेशन में चल रही थी। वह अपना इलाज भी करा रही थी। थानेदार कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि मामले की हर पॉइंट पर जांच होगी।

अमृता पांडेय के स्टेटस ने मचाई खलबली

भोजपुरी अभिनेत्री को लेकर हैरान करने वाली बात तो ये है कि मरने से पहले भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, ‘दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया।’ जानकारी के लिए बता दे कि जोगसर पुलिस के मुताबिक शाम में उन लोगों को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है। जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे। फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था।

अमृता पांडेय सुसाइड केस

इस मामले में जब पुलिस ने जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। यह देख वे लोग उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए। परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों पूर्व अमृता की बहन वीणा की शादी थी। शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर से अचानक क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

डिप्रेशन में थी अमृता पांडेय

बहन के मुताबिक अमृता करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। परिवार वालों के मुताबिक अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में भी लीड रोल कर चुकी थी। उसने कई सीरीयल समेत अन्य फिल्मों में भी काम किया था। हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ का पहला भाग रीलिज हुआ था। इस लेकर वह काफी चर्चा में भी थी। थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
बीजेपी क्यों खेल सकी सबसे बड़ा दांव?

बिहार में हैट्रिक लगाने को बेताब है मोदी नीतीश के ए सिपाही .............

बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान

बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend