ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पीएम मोदी और राहुल गांधी को भेजा नोटिस , 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

UB India News by UB India News
April 26, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
राजस्थान के रण में पहली बार मोदी और राहुल गांधी आमने सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आयोग ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष से 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है। BJP और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप है।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को संज्ञान में लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था।

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के का उपयोग करते हुए यह नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जबकि पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेने के बाद यह नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है।

उधर, लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली है कि नड्डा नोटों से भरे पांच बैग बिहार लाए हैं। जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां बांट रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके ये आरोप सत्य हैं। चाहें तो चेक करवा लें। दरअसल, नड्डा ने बुधवार को बिहार के भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

पीलीभीत मामले में क्लीन चिट

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट मिल गई है. पीएम मोदी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन की शिकायत मामले में चुनाव आयोग का पहला फैसला आ गया है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग का मानना है कि यूपी की पीलीभीत वाली रैली में राम मंदिर और करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है.

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पहले मामले में अपना फैसला सुनाया. चुनाव आयोग ने कहा कि वह राम मंदिर निर्माण के जिक्र को धर्म के आधार पर वोट की अपील नहीं मानता. चुनाव आयोग शिकायतकर्ता वकील आनंद जोंदाले को जल्द ही जवाब भेज सकता है.

सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे थे और उनके बयान से किसी तरह की कटुता को बढ़ावा नहीं मिलता. यहां बताना जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत की रैली में राम मंदिर निर्माण और करतापुर कोरिडोर के घटनाक्रम का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने पीलीभीत की रैली में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला किया था.

क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला यह है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील आनंद एस. जोनदाले ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की पीलीभीत में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू पूजा स्थलों और सिखों के पवित्र स्थलों और सिख गुरुओं के नाम पर वोट मांगे थे. उन्होंने पीएम मोदी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से पीएम मोदी की शिकायत की थी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे खत में येचुरी ने आरोप लगाया था कि भाषण में राम मंदिर निर्माण जिक्र करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.

राजस्थान वाले मामले पर भी आयोग कर रहा पड़ताल

बता दें कि चुनाव आयोग के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभी और भी शिकायतें हैं. चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की ओर से राजस्थान में दिए गए उस भाषण के खिलाफ दर्ज शिकायतों की पड़ताल शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह लोगों के धन को मुस्लिमों में वितरित करेगी. कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मोदी द्वारा रविवार को दिए गए भाषण को लेकर आयोग को अलग अलग शिकायतें दी थीं. कांग्रेस ने आयोग से राजस्थान के बांसवाड़ा में की गई मोदी की ‘धन के पुनर्वितरण’ वाली टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां ‘विभाजनकारी’ तथा ‘दुर्भावनापूर्ण’ हैं और एक विशेष धार्मिक समुदाय को लक्षित कर की गई हैं. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आयोग से शिकायतों का संज्ञान लेने और मोदी तथा भाजपा के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया था. उन्होंने यह भी मांग की कि साम्प्रदायिक भावनाओं और नफरत को भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए.

राजस्थान में पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने ने रविवार को दावा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में वितरित करेगी और उन्होंने अपने इस दावे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इस टिप्पणी का हवाला दिया था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है.

को बढ़ावा नहीं मिलता. यहां बताना जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत की रैली में राम मंदिर निर्माण और करतापुर कोरिडोर के घटनाक्रम का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने पीलीभीत की रैली में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
कांग्रेस की सियासी भक्ति? अमेठी-रायबरेली नामांकन से पहले रामलला के दर्शन करेंगे राहुल-प्रियंका!

कांग्रेस की सियासी भक्ति? अमेठी-रायबरेली नामांकन से पहले रामलला के दर्शन करेंगे राहुल-प्रियंका!

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और दिल्ली की जंग, अध्यादेश के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend