ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पवन सिंह क्या नहीं लड़ेंगे चुनाव?

UB India News by UB India News
April 24, 2024
in पटना, बिहार
0
पवन सिंह क्या नहीं लड़ेंगे चुनाव?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में काराकाट लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका है. भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इस क्षेत्र पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं और बीते दो दिनों से काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो कर रहे हैं जिसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है. कहीं ना कहीं एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो चुकी हैं. इस बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सांसद मनोज तिवारी ने पवन सिंह को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है. मनोज तिवारी ने कहा है कि पवन सिंह को हम समझाएंगे. उन्होंने भोजपुरी भाषा में कहा कि पवन सिंह राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं वह राष्ट्र के विकास में सहयोग दें, लेकिन जहां तक चुनाव लड़ने की बात है उस पर हम उनको बोलेंगे और समझाएंगे.

मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोगों ने तो उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन वह खुद मना कर दिए. उनसे हम कहेंगे आगे उन पर ध्यान रखा जाएगा, लेकिन काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं इसलिए उनको समझाने की पूरी कोशिश करेंगे कि वह चुनाव नहीं लड़े. अब देखना है कि मनोज तिवारी के बातों का पवन सिंह पर कितना असर होता है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं मनोज तिवारी 

मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आज आए हैं. उन्होंने कहा कि आज पहला दिन हम चुनावी सभा के लिए बिहार आए हैं. इसमें अररिया ,कटिहार और भागलपुर जाएंगे और शाम में हम दिल्ली चले जाएंगे. दिल्ली उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर भी उन्होंने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले बार 2019 में बेगूसराय की जनता ने उन्हें चार लाख से हराया था दिल्ली की जनता उन्हें 5 लाख वोटो से हराएगी. टुकड़े-टुकड़े गैंग को जनता माफ नहीं करने वाली है. देश का भाव बहुत अच्छा है. मोदी जी ने 400 के पार का नारा दिए हैं और हम कह रहे हैं कि जिस तरह से लोगों में रुझान दिख रहा है उसके अनुसार 418 प्लस सीट निश्चित तौर पर एनडीए को मिलेगी.

रोहिणी आचार्य पर भी बोले बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने इंडिया गठबंधन सहित कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर रोहिणी आचार्य के दिए गए बयान पर कहा कि रोहिणी आचार्य का बयान देखा जाए या किसी का मानसिक संतुलन वाला बयान देखा जाए तो कुल मिलाकर यही लग रहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के चाहे रोहिणी आचार्य हो या कोई कांग्रेस के लोग सब का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और इन लोगों का बयान रसातल में जाने वाला लगता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
समस्तीपुर में चुनावी मुकाबला हुआ रोमांचक, प्रत्याशी शांभवी और सन्नी एक-दूसरे पर क्या बोले?

समस्तीपुर में चुनावी मुकाबला हुआ रोमांचक, प्रत्याशी शांभवी और सन्नी एक-दूसरे पर क्या बोले?

पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend