ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समस्तीपुर में चुनावी मुकाबला हुआ रोमांचक, प्रत्याशी शांभवी और सन्नी एक-दूसरे पर क्या बोले?

UB India News by UB India News
April 24, 2024
in बिहार, समस्तीपुर
0
समस्तीपुर में चुनावी मुकाबला हुआ रोमांचक, प्रत्याशी शांभवी और सन्नी एक-दूसरे पर क्या बोले?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समस्तीपुर लोकसभा सुरक्षित सीट बिहार की सबसे हॉट सीट बन गई है. जहां नीतीश सरकार के ही दो मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी (एलजेपी आर) व महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी (कांग्रेस) एक दूसरे के आमने सामने हैं. मंगलवार को सन्नी हजारी ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया के सामने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी. वहीं, चुनाव में प्रतिद्वंदी सन्नी हजारी को लेकर शांभवी चौधरी ने बयान दिया.

किसी को नहीं देख रहा हूं यहां- सन्नी हजारी 

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सन्नी हजारी ने कहा कि मैं समस्तीपुर की जनता मालिक सहित पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों, महागठबंधन के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं. मुझे अपना उम्मीदवार बनाया है. मुझे सब का साथ मिलेगा. मैं स्थानीय उम्मीदवार हूं. मेरे पिताजी उस काबिल बना दिए हैं कि मैं अकेला चलूंगा और संगठन का साथ मिलेगा तो अकेला विजय प्राप्त करूंगा. मैं किसी को यहां पर नहीं देख रहा हूं. लोकतंत्र है. सभी को खड़ा होने का हक है. मैं जनता के बीच जाऊंगा और अपनी बात रखूंगा और लोग अपना आशीर्वाद देंगे.

‘बाहरी और स्थानीय का यह कोई मुद्दा नहीं है’

वहीं, सन्नी हजारी के प्रत्याशी बनाए जाने पर लोजपा उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आप रण में उतर गए तो सामने कोई भी आए लड़ाई तो उतना ही होना है. कोई ना कोई तो आना ही था. ऐसा तो नहीं है हम निर्विरोध जीत जाते. कोई ना कोई आता, उनको भी ऑल द बेस्ट. हमको विश्वास है कि जो जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला है हम उसे बनाए रखेंगे. यह जो जंग है हम जीतेंगे. जहां तक बात रहा बाहरी और स्थानीय का यह कोई मुद्दा नहीं है. विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो वह बाहरी और स्थानीय का मुद्दे लेकर चल रहे हैं.

शांभवी चौधरी ने बताया राजनीतिक धर्म

आगे एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि अब आप बताइए कि जिस पार्टी से वह आए हैं क्या उनके सबसे बड़े नेता (राहुल गांधी) स्थानीय नेता हैं? जहां से वह चुनाव (वायनाड) लड़ रहे हैं. आप मोदी जी को ही देख लीजिए वह भी तो बनारस के नहीं हैं पर उन्होंने बनारस के लिए क्या कहा. हम बाहरी कैसे हैं, हम बिहार की बेटी हैं. बिहार में पैदा हुए हैं. पटना में काम कर रहे हैं जो जनता को एक परसेंट का डाउट था कि यह छोड़कर चली जाएगी यहीं पीछे मोहनपुर (समस्तीपुर) में हमारा घर है. यह एक मुद्दा बनाया जा रहा है. हर किसी को जिस पार्टी में वे होते हैं, जिस दल में होते हैं, उस धर्म का पालन करना चाहिए. वही सबसे बड़ा धर्म होता है.

राजनीति में हम उनका (महेश्वर हजारी) आशीर्वाद मांगेंगे क्योंकि वह भी जदयू के मंत्री हैं. एनडीए के विधायक हैं. उनसे आग्रह है कि वह राजनीति धर्म का पालन करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

दुनिया के सामने एक और बड़ा संकट -आसमान में परमाणु हथियार तैनात करने पर UN में भिड़े अमेरिका-रूस

दुनिया के सामने एक और बड़ा संकट -आसमान में परमाणु हथियार तैनात करने पर UN में भिड़े अमेरिका-रूस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend