ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UCC देशहित में जरूरी…’ PM मोदी का वादा- आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी मुफ्त आनाज योजना

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in खास खबर
0
UCC देशहित में जरूरी…’ PM मोदी का वादा- आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी मुफ्त आनाज योजना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया. इसे संकल्‍प पत्र का नाम दिया गया है. इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर है. पीएम मोदी ने इस दौरान बड़ा वादा किया. उन्होंने वादा किया कि आने वाले 5 साल तक मुफ्त आनाज योजना जारी रहेगी. घोषणा पत्र जारी करने से पहले एक रील भी शेयर किया गया जिसमें विकसित भारत की झलक पेश की गई थी.

उन्होंने आगे कहा कि हम एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे. बीजेपी समान नागरिक संहिता (UCC) को भी देशहित में उतना ही जरूरी मानती है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. इसका एक बड़ा कारण है. 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा. देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है. आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं. ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.

मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है. हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ पर, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

70 साल के ऊपर के लोगों को मिलेगा मुफ्त इजाल- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ‘अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.’

पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाएंगे- PM मोदी
PM मोदी ने आगे कहा कि ‘भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं. अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे. अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे.’

जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी पूजता है- प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है. यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है. 10 वर्षों में हमने दिव्यांगजनो के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं. दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा. हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं. इसलिए खेती हो, पशुपालन हो या मछलीपालन, हम इन सभी को सशक्त कर रहे हैं. ये भाजपा ही है, जिसने किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरे भाई-बहनों को जोड़ा है. पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलता रहेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
राजस्थान के धौलपुर में मिल रहे हैं सियासी भूचाल के संकेत…….

राजस्थान के धौलपुर में मिल रहे हैं सियासी भूचाल के संकेत.......

बीजेपी का घोषणापत्र Vs कांग्रेस का घोषणापत्रः किसके मेनिफेस्टो में कितना दम

बीजेपी का घोषणापत्र Vs कांग्रेस का घोषणापत्रः किसके मेनिफेस्टो में कितना दम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend