ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डायनासोर की तरह विलुप्त हो रही कांग्रेस’ : राजनाथ सिंह

UB India News by UB India News
April 12, 2024
in LOKSHBHA
0
डायनासोर की तरह विलुप्त हो रही कांग्रेस’ : राजनाथ सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में एक रैली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में कांग्रेस पार्टी  डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी. उन्होंने कांग्रेस की तुलना बिग बॉस से भी की.

‘रोजाना एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे कांग्रेसी’

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

रक्षा मंत्री ने दावा किया, “कांग्रेस पार्टी के नेता रोजाना एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के कुछ साल बाद बच्चे भी कांग्रेस पार्टी को नहीं पहचानेंगे.” केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए. इन नेताओं में मिलिंद देवड़ा और अशोक चव्हाण जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं. अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए और बाद में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया. वहीं मिलिंद देवड़ा शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हो गए.

‘डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस से नेताओं का पलायन जारी है. वे एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं और बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. मुझे डर है कि अब से कुछ वर्षों में कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी. वे (कांग्रेस नेता) रोजाना एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. यह पार्टी कुछ हद तक टीवी शो बिग बॉस के घर की तरह बन गई है. वो रोज एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं.”

#WATCH चमोली, उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "…सेना के प्रति हमारे प्रधानमंत्री के मन में कितना सम्मान है ये उत्तराखंड को बताने की कोई आवश्यकता नहीं है… मैं जब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था उसी समय उत्तर प्रदेश का… pic.twitter.com/dIJPrgxZkh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024

#WATCH उधम सिंह नगर (उत्तराखंड): चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "कांग्रेस के लोग कहते हैं कि नागरिकता का कानून हिंदू-मुस्लिम के बीच अलगाव पैदा करता है। मैं अपने मुस्लिम भाईयों से कहना चाहता हूं कि यह नागरिकता का कानून किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं… pic.twitter.com/pIqJgYoWbW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने इस देश में लंबे समय तक सरकार चलाए हैं. जब-जब इनकी सरकार रही है, तब-तब बड़े घोटाले हुए हैं. कभी जीप घोटाला हुआ, कभी बोफोर्स घोटाला हुआ, कभी हेलीकॉप्टर घोटाला हुआ. बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इनकी सरकारों की छवि भी खराब हुई है. भ्रष्टाचार के कारण इनके मंत्री को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी कामयाबी, बंगाल से दो आतंकी गिरफ्तार

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी कामयाबी, बंगाल से दो आतंकी गिरफ्तार

शेयर बाजार में तेजी, 65700 के करीब सेंसेक्स-मिडकैप की उछाल से निफ्टी 19560 के ऊपर

भारतीय बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, इस वजह से आई सुनामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend