ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत नही चीन ने कनाडा में हुए पिछले दो चुनावों में हस्तक्षेप किया था : कनाडाई खुफ़िया एजेंसी

UB India News by UB India News
April 10, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत नही चीन ने कनाडा में हुए पिछले दो चुनावों में हस्तक्षेप किया था : कनाडाई खुफ़िया एजेंसी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कनाडा के चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों की आधिकारिक जांच में सामने आया है कि भारत ने कनाडा की राजनीति में हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की है. जांच में पाया गया है कि कनाडा में 2021 के चुनावों की निगरानी करने वाले वरिष्ठ कनाडाई अधिकारियों के एक पैनल को भारत द्वारा राष्ट्रीय चुनावों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश के बारे में सूचना नहीं दी गई थी.

हालांकि, अधिकारिक जांच में गवाही के मुताबिक, कनाडाई खुफिया एजेंसी ने पाया है कि चीन ने कनाडा में हुए पिछले दो चुनावों में हस्तक्षेप किया था.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

बता दें कि कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान पर 2019 और 2021 में कनाडा में हुए चुनाव में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया था. प्रधानमंत्री जस्टिड ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने 2019 और 2021 दोनों चुनावों में ही जीत हासिल की थी. दरअसल, चीन की संभावित भूमिका पर मीडिया रिपोर्ट्स से नाखुश विपक्षी विधायकों के दबाव में आकर ट्रूडो ने विदेशी हस्तक्षेप के लिए एक आयोग का गठन किया था.

मामले में ट्रूडो आज पेनल के सामने पेश होंगे. भारत ने पहले दावों का खंडन किया था और अन्य देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप न करने की अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने फरवरी में कहा था, “हमने कनाडाई आयोग की जांच के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं… हम कनाडा के चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के ऐसे सभी आधारहीन आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने फरवरी में कहा था, “हमने कनाडाई आयोग की जांच के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं… हम कनाडा के चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के ऐसे सभी आधारहीन आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं.” उन्होंने कहा था, “भारतीय सरकार की यह पॉलिसी नहीं है कि वो अन्य देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में दखलअंदाजी करे. बल्कि इसका उलट हो रहा है. कनाडा है जो हमारे आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी की कोशिश कर रहा है.”

विदेशी हस्तक्षेप में कनाडा की जांच से दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों में तनाव और बढ़ गया है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
चंद्रयान 3 की टीम का अमेरिका ने भी माना लोहा, दिया जॉन एल ‘जैक’ स्विगर्ट जूनियर शीर्ष पुरस्कार

चंद्रयान 3 की टीम का अमेरिका ने भी माना लोहा, दिया जॉन एल ‘जैक’ स्विगर्ट जूनियर शीर्ष पुरस्कार

नतीजा भुगतने को तैयार रहें…SC ने ठुकराया रामदेव, बालकृष्ण का माफ़ीनामा

नतीजा भुगतने को तैयार रहें...SC ने ठुकराया रामदेव, बालकृष्ण का माफ़ीनामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend