ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राउज एवेन्‍यू कोर्ट से केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका ,ट्रायल कोर्ट ने अर्जी की खारिज

UB India News by UB India News
April 11, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी की गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्‍ली के कथ‍ित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गुरुवार को राउज एवेन्‍यू कोर्ट से उन्‍हें तगड़ा झटका लगा है. दिल्‍ली की निरस्‍त आबकारी मामले में आरोपी अरविंद केजरीवाल ने अपने वकीलों से सप्‍ताह में 5 बार मिलने की इजाजत मांगी थी. ट्रायल कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद दिल्‍ली की निरस्‍त आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को पिछले महीने गिरफ्तार किया था.

नियम के मुताबिक केजरीवाल अभी हफ्ते में सिर्फ 2 दिन ही अपने वकील से मिल सकते हैं. केजरीवाल की ओर से कहा गया है कि उनके खिलाफ देशभर में 30 से ज्‍यादा केस लंबित हैं, ऐसे में हफ्ते में सिर्फ दो मुलाकात केस को समझने और निर्देश देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. वहीं, ED ने इस अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि जेल मैनुअल इस बात की इजाज़त नहीं देता है. अरविंद केजरीवाल को अपने वकीलों के जरिये सरकार चलाने के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता है. राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केजरीवाल की मांग को ठुकरा दिया.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

दिल्‍ली हाईकोर्ट से भी लगा था झटका
तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से पहले दिल्‍ली हाईकोर्ट से भी झटका लग चुका है. सीएम केजरीवाल ने हाईकोर्ट में ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. लंबी सुनवाई के बाद दिल्‍ली हाईकोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को अपना फैसला सुनाया था. कोर्ट ने केजरीवाल पर लगे आरोपों को सही मानते हुए किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था. बता दें कि लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था.

सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली थी याचिका
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जिस दिन ईडी ने अपनी हिरासत में लिया था, उसी रात उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट के रजिस्‍ट्रार के पास आवेदन दिया गया था. केजरीवाल की ओर से मामले पर जल्‍द सुनवाई का आग्रह किया गया था, हालांकि शीर्ष अदालत ने उनकी मांग को दरकिनार कर दिया था. इसके बाद जब उनकी याचिका को सुनवाई के लिए स्‍पेशल बेंच में लिस्‍टेड किया गया तो सुनवाई से पहले ही केजरीवाल के वकील ने यह कह कर याच‍िका वापस ले ली थी कि पहले वह ट्रायल कोर्ट जाना चाहते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
चार एमएलसी की सीट राजद के खाते में ,एमवाई और BAAP समीकरण को मिलेगी तरजीह !

बिहार में 23 सीटों में से RJD ने 22 पर उतारे उम्मदीवार, सीवान को लेकर फिर फंसा है पेंच?

कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, 4 जून के बाद सब मुंह छिपाते फिरेंगे”: संजय निरुपम

कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, 4 जून के बाद सब मुंह छिपाते फिरेंगे": संजय निरुपम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend