ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का आज सामूहिक उपवास

UB India News by UB India News
April 8, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का आज सामूहिक उपवास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली के कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार करने से पहले सीएम केजरीवाल से लंबी पूछताछ की थी. दिल्‍ली में सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी जांच एजेंसी के इस कदम का लगातार विरोध कर रही है. AAP ने रविवार को दिल्‍ली के जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास रख विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं, सांसद समेत दिल्‍ली सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे. AAP शासित पंजाब में भी सामूहिक उपवास रखा जाएगा.

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सीएम केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मार्च में उनको गिरफ्तार करने से पहले जांच एजेंसी ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की थी. इससे पहले सीएम केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को किसी भी तरह की दंडात्‍मक कार्रवाई से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली थी, जबकि दिल्‍ली हाईकोर्ट से उन्‍हें राहत नहीं मिली थी. उन्‍होंने अपनी गिरफ्तारी को निरस्‍त कराने के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख किया था, लेकिन उन्‍हें वहां से भी राहत नहीं मिल सकी थी.

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार करने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं. आम आदमी पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की. आप के वरिष्‍ठ नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने 7 अप्रैल को सामूहिक उपवास करने का ऐलान किया था. उन्‍होंने कहा था कि जिसे देश से मोहब्‍बत है, वे रविवार को उपवास रखें. साथ ही उन्‍होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया.

संजय सिंह को जमानत, सिसोदिया को जेल
आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह को पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. ईडी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध नहीं किया. संजय सिंह को भी दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में ही गिरफ्तार किया गया था. दूसरी तरफ, दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली. उन्‍हें 18 अप्रैल तक के लिए न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार-बंगाल में भरेंगे हुंकार, जबलपुर में करेंगे रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार-बंगाल में भरेंगे हुंकार, जबलपुर में करेंगे रोड शो

खड़गे की फिसली जुबान ने गलती से खोल दिया मोदी-शाह का प्लान…’ कांग्रेस ने अनुच्छेद 371 पर किया बड़ा दावा

खड़गे की फिसली जुबान ने गलती से खोल दिया मोदी-शाह का प्लान...' कांग्रेस ने अनुच्छेद 371 पर किया बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend