ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला

UB India News by UB India News
April 7, 2024
in अपराध, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
ISIS आतंकी साजिश के मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 जगहों पर छापे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. एनआईए ने बताया कि इस हमले में एजेंसी का एक अधिकारी घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शनिवार सुबह यहां तृणमूल कांग्रेस के नए नेता के घर पर वर्ष 2022 में हुए बम धमाकों की जांच के लिए पहुंची थी. इस विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई थी.

सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने दिसंबर 2022 विस्फोट से संबंधित पूछताछ के लिए भूपतिनगर निवासी बलाई मैती और मोनोब्रत जाना सहित टीएमसी के कुछ स्थानीय नेताओं को समन दिया था, लेकिन इन लोगों ने समन को नजरअंदाज कर दिया. इस पर एनआईए की टीम शनिवार सुबह भूपतिनगर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

जब वे उन्हें वाहन में बैठाकर वापस जा रहे थे, तो ग्रामीणों के एक समूह ने वाहन को रोका और दोनों को छोड़ने की मांग की. लेकिन एनआईए के अधिकारियों द्वारा उन्हें छोड़ने ने इनकार करने पर 100 से अधिक लोगों के समूह ने वाहन पर हमला कर दिया और उसके शीशे तोड़ दिए. इस हमले में एनआईए के दो अधिकारियों को कथित तौर पर मामूली चोटें आईं. हालांकि, वे मौके से निकलने और स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचने में कामयाब रहे.

बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में 3 दिसंबर, 2022 को हुए विस्फोट में छप्परपोश घर ध्वस्त हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. एनआईए ने इस विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के 8 नेताओं को तलब किया था.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठों को अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा था, क्योंकि वे पहले के समन में शामिल नहीं हुए थे, जिसमें उन्हें 28 मार्च को यहां के पास न्यू टाउन में एनआईए कार्यालय का दौरा करने का निर्देश दिया गया था.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस साल केंद्रीय जांच दल पर हमले की यह दूसरी वारदात है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम जब संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापा मारने गई थी, तब वहां उन पर हमला कर दिया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
इजरायल की एयरस्ट्राइक ने क्या तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया को धकेल दिया ?

इजरायल की एयरस्ट्राइक ने क्या तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया को धकेल दिया ?

चीन AI की मदद से भारत के आम चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में:माइक्रोसॉफ्ट

चीन AI की मदद से भारत के आम चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में:माइक्रोसॉफ्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend