ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव 2024: आज होगी बड़ी हलचल, PM मोदी करेंगे वर्चुअल रैली, तो राहुल भरेंगे पर्चा

UB India News by UB India News
April 3, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
राजस्थान :बायतु सीट पर मोदी बनाम राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है. आज लोकसभा चुनाव के इस समर में बड़ी हलचल होने वाली है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली करेंगे. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगे. पीए मोदी उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथों पर बुधवार को ‘नमो ऐप’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर वह कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी करेंगे.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी ‘नमो ऐप’ के माध्यम से बुधवार (तीन अप्रैल) को दोपहर एक बजे कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश, क्षेत्र और जिले के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर जाकर इस नमो रैली में जुड़ेंगे. बता दें कि तीसरे चरण की उपरोक्‍त 10 सीटों पर सात मई को मतदान होना है.

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

राहुल आज वायनाड से करेंगे नामांकन
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल के वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बता दें कि इस सीट में दूसरे चरण में यानी कि 26 अप्रैल को मतदान होना हैं. राहुल के नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी. वायनाड सीट से राहुल गांधी दूसरी बार चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं. राहुल गांधी के मुकाबले बीजेपी ने वायनाड सीट से प्रदेश अध्यक्ष को टिकट दिया है. वहीं LDF की तरफ से CPI की उम्मीदवार एनी राजा मैदान में हैं.

अमेठी गांधी परिवार का पारंपरिक सीट
गौरतलब है कि साल 2019 में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड दोनों सीट से पर्चा भरा था. लेकिन उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अमेठी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट है. राहुल गांधी अमेठी सीट से 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं.

26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग, 2019 में चुनाव जीते थे राहुल
लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दूसरे फेज में वायनाड में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस तारीख को 13 राज्यों की कुल 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत सीट यूपी की अमेठी लोकसभा और वायनाड से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उन्हें शिकस्त दी थी। हालांकि, राहुल ने वायनाड में जीत हासिल की थी।

राहुल को मिले थे 7 लाख से ज्यादा वोट
साल 2019 में वायनाड में कुल 13 लाख 59 हजार 679 मतदाता थे। राहुल को 7 लाख 6 हजार 367 वोट हासिल हुए थे। राहुल ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 51.95 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 64.64 प्रतिशत उन्हें दिए गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी की जारी 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में राहुल का नाम था। वे वायनाड से उम्मीदवार हैं। लेकिन अमेठी से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी की गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली

केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर फैसला सुरक्षित

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर हुए

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend