ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कन्नौज से तेज प्रताप सपा बना सकती है उम्मीदवार

UB India News by UB India News
April 2, 2024
in LOKSHBHA
0
अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कन्नौज से तेज प्रताप सपा बना सकती है उम्मीदवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले उनके कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब सपा अध्यक्ष चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं, ऐसे में पार्टी इस सीट से प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन कर ने में जुटी है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज से बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में कन्नौज से प्रत्याशी को लेकर चर्चा की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चचेरे भाई तेज प्रताप को टिकट दे सकते हैं. कन्नौज में चुनाव प्रभारियों के साथ होने वाली बैठक में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है, जिसके बाद इस फैसले पर अंतिम मुहर लग सकती है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

कन्नौज सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश
पिछले बार कन्नौज सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वो बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं. इसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की और सांसद बनीं.

इससे पहले ख़बर थी कि अखिलेश यादव तेज प्रताप यादव को रामपुर लोकसभा सीट से उतार सकते हैं. लेकिन, आजम खान इसके लिए राजी नहीं थे. इधर कन्नौज में सपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ें लेकिन, बदली हुई परिस्थियों में सपा अध्यक्ष चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं. उन्होंने अपने करीबी नेताओं को ऐसे संकेत भी दिए हैं.

कौन हैं तेज प्रताप यादव?
तेज प्रताप यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बड़े भाई राजवीर सिंह यादव के बेटे हैं और साल 2014 में मैनपुरी सीट से सांसद भी रह चुके हैं. इसके बाद उन्हें चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं मिला. तेज प्रताप का लालू यादव से भी संबंध हैं. वो उनके दामाद हैं. लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव उनकी पत्नी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मोदी मैजिक या कुछ और? नीतीश-चंद्रबाबू और देवगौड़ा ने क्यों ‘INDIA’ छोड़ NDA को चुना?

मोदी मैजिक या कुछ और? नीतीश-चंद्रबाबू और देवगौड़ा ने क्यों 'INDIA' छोड़ NDA को चुना?

BJP ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 112 कैंडिडेट्स को मिला मौका

BJP ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 112 कैंडिडेट्स को मिला मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend