ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

1 अप्रैल से देश भर में होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असर

UB India News by UB India News
March 31, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
1 अप्रैल से देश भर में होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असर

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

1 अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी. नए कारोबारी साल 2024-25 की शुरुआत होने के साथ देश में बहुत सारे नियम बदल (New Rules) जाएंगे. जैसा कि हम जानते हैं कि देश में हर महीने की शुरुआत में कई बदलाव होते हैं. इसी तरह  1 अप्रैल 2024 से कई बड़े बदलाव (Rules Changes From April 1, 2024) होने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. इससे आपका बजट भी प्रभावित हो सकता है.

फास्टैग, पैन-आधार, जीएसटी सहित ये नए नियम होंगे लागू

बता दें इन बदलावों में फास्टैग, पैन-आधार लिंकिंग, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), जीएसटी (GST), इंश्योरेंस (Insurance), डेबिट कार्ड (Debit Card New Rules) और कार की कीमत (Car Price)से जुड़े नियम शामिल हैं. चलिए एक-एक करके इन नए नियमों के बारे में डिटेल में जान लेते हैं.

बिना KYC वाले FASTag होंगे ब्लैकलिस्ट

सबसे पहले बात करेंगे फास्टैग केवाईसी अपडेट (FASTag KYC Update) की. 1 अप्रैल 2024 से फास्टैग (Fastag) से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है.नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग यूजर्स के लिए KYC अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की है. अगर आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट (Fastag KYC) नहीं करते हैं तो अगले महीने से आपका फास्टैग बंद हो सकता है.

NHAI ने घोषणा करते हुए कहा था कि ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ (One Vehicle One FASTag) पहल के तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा.

पैन को आधार से लिंक करने के लिए देना होगा जुर्माना

वहीं, सरकार ने  पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. पैन को आधार से लिंक (Pan-Aadhaar Link) करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है. अगर आपने इस डेडलाइन तक  पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो आपका पैन नंबर (Pan Number) डीएक्टिवेट हो जाएगा.

इतना ही नहीं, 1 अप्रैल के बाद पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा.

इंश्योरेंस पॉलिसी में ग्रेडेड सरेंडर वैल्यू का प्रस्ताव

इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करने वालों के लिए 1 अप्रैल 2024 नए नियम लागू होंगे. इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने नियमों  में बदलाव (Insurance New Rule) के तहत समय के आधार पर ग्रेडेड सरेंडर वैल्यू का प्रस्ताव रखा है.

नए नियमों के तहत यदि पॉलिसीहोल्डर तीन साल के भीतर पॉलिसी सरेंडर करता है तो सरेंडर वैल्यू समान या कम होगा, वहीं चौथे और 7वें साल के बीच इंश्योरेंस को सरेंडर करते कर  सरेंडर वैल्यूअधिक हो सकता है .

NPS में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रोसेस शुरुआत

अगली खबर पेंशन से जुड़ी है .दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस (NPS) को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत PFRDA सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (CRA) तक एक्सेस के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस शुरू करने जा रहा है. यह प्रोसेस  1 अप्रैल से शुरू होगा.

इसका मतलब है कि एनपीएस से जुड़ने वाले नए मेंबर और पुराने मेंबर को 1 अप्रैल से टू फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा. अब इसके बिना किसी को भी NPS अकाउंट में लॉग इन की अनुमति नहीं दी जाएगी. रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा कि इस नए कदम के बाद अब यूजर्स को आधार बेस्‍ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस अपनाना होगा.

Kia Motors की कारें होंगी महंगी

अगर आप अप्रैल महीने में Kia Motors की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ये महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि  Kia India ने 1 अप्रैल 2024 से  भारत में अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. इसके तहत कंपनी ने अपने सभी पॉपुलर मॉडल्स की कार की कीमतों में 3 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी करने जी रही है. यह कदम कमोडिटी की कीमतों और सप्लाई चेन कॉस्ट बढ़ने के चलते उठाया गया है.

SBI कस्टमर के लिए डेबिट कार्ड के नए नियम

आखिरी खबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कस्टमर से जुड़ी है. एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड (Debit Card) से जुड़े एनुअल मेंटेनेंस फीस में 75 रुपए बढ़ोतरी का एलान किया है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
मुन्ना शुक्ला का जातिसूचक बयान………

मुन्ना शुक्ला का जातिसूचक बयान.........

माले ने आरा व नालंदा में अपने विधायक उतारे

माले ने आरा व नालंदा में अपने विधायक उतारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend