ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोतिहारी में परिवार के 6 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ईदु मियां ने की आत्महत्या

UB India News by UB India News
March 31, 2024
in अपराध, खास खबर, पूर्वी चंपारण
0
मोतिहारी में परिवार के 6 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ईदु मियां ने की आत्महत्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोतिहारी में परिवार के 6 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ईदु मियां ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला। पटरी पर उसका सिर और धड़ अलग-अलग जगह से मिले हैं। रेलवे पुलिस ने शव सुगौली में रेलवे ढाला के पास से बरामद किया है।

ईदु मियां ने अपनी पत्नी, 4 बेटियों और साले की हत्या की थी। गुरुवार रात उसने पत्नी और 3 बेटियों का गला काट दिया। वहीं 2017 में अपनी एक नवजात बच्ची को चलती ट्रेन से फेंक दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। 10 साल पहले अपने साले तैयब की नौतन थाना क्षेत्र के झखरा गांव के धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

आसपास के लोगों का कहना है कि वो खुद को जल्लाद कहता था। गांव में झगड़ा होने‎ पर लोगों से कहता था कि आप लोग जानते नहीं है, मैं ‎जल्लाद हूं। आप लोगों को काट डालूंगा।

आरोपी पिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी (फाइल फोटो)।
आरोपी पिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी (फाइल फोटो)।

गुरुवार रात पत्नी और 3 बेटियों का गला काटा

गुरुवार को ईदु मियां की उसकी पत्नी से लड़ाई हुई थी। पड़ोसी के अनुसार ईदु मिया का पत्नी और बड़ी बेटी अरबुन से विवाद हुआ था। बड़ी बेटी किसी से बात करते हुए पकड़ी गई थी। इसी को लेकर दिन में उनकी लड़ाई हुई थी। गुरुवार रात को उसने नशे की दवा देकर पहले सभी को बेहोश किया। फिर अपनी पत्नी अफरीना खातून (40), बेटी अरबुन (15), सब्रून (10) और सहजादीन (8) का गला रेत दिया था। ईदु मियां की ये दूसरी शादी थी। उसकी 5 बच्चियां है, एक नानी के साथ रहती थी, जो किसी लड़के के साथ भाग गई।

नवजात बच्ची को चलती ट्रेन से फेंका था

ईदु मियां की पहली पत्नी से दो बेटे हैं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, बेटे अलग रहते हैं। दूसरी पत्नी से पांच बच्चियां थीं। ईदु पूर्व में दिल्ली में रहता था।‎ वहां से वह अपनी दूसरी पत्नी और ‎बच्चों को साथ 2017 में घर आ‎ रहा था। घर आने के दौरान यूपी‎ के सीतापुर में नवजात बेटी को ‎ट्रेन से फेंक दिया था। उसकी मौत ‎हो गई थी। उस पर सीतापुर में‎ प्राथमिकी दर्ज है। सात साल जेल ‎में रहने के बाद वह छह माह पहले ‎बाहर आया था। तब बंवरिया गांव ‎आकर अपनी पत्नी और बेटियों के ‎साथ रह रहा था।‎

गुरुवार रात को पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
गुरुवार रात को पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

10 साल पहले धारदार हथियार से साले की हत्या कर चुका है
अफरीना की मां ने बताया कि 10 साल पहले ईदु ने अपने साले तैयब की नौतन थाना क्षेत्र के झखरा गांव के धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पूर्वी सरेया कचहरी टोला में उसकी पट्‌टीदारों से नहीं बनती थी। वहां उसे तीन बीघा जमीन थी। सारी जमीन बेचकर उसने बंवरिया में एक कट्ठा जमीन खरीदी थी। जमीन बेचने से मिले पैसे को उसने शराब उड़ा दिया था।

अफरीना की बड़ी बेटी चुनमुन खातून झखंरा गांव में अपनी नानी के साथ रहती थी। दो साल पहले चुनमुन खातून किसी लड़के के साथ शादी की नीयत से फरार हो गई। ईदु बची तीन बेटियों के साथ बंवरिया में रहता था।

हत्या के बाद खून धोने की कोशिश की

ईदु ने बंवरिया में एक ‎कट्ठा जमीन खरीद कर मकान बनाने के‎ लिए नींव डाली थी। उसी जमीन पर एक मड़ई बनाकर ‎रहता था। एक कमरा में चारों तरफ से टाट है और उपर ‎से एसबेस्टस रखा है। तीनों बेटी और पत्नी के साथ वह ‎उसी कमरे में रहता था। उसने सभी शव को कमरे से निकालकर घर के आंगन में तिरपाल पर डाल कंबल से ढंक दिया था। हत्या करने के बाद ईदु ने अपनी ‎लूंगी खो लकर टाट में टांग दी थी। जबकि एक‎ बाल्टी में रखे पानी से खून को धोया था, जिससे पानी‎ पूरा लाल हो गया था।

अंतिम संस्कार करने वाला भी काेई नहीं था‎
शुक्रवार को 4 शवों का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव का अंतिम ‎संस्कार करने वाला कोई नहीं था।‎ हत्यारा ईदु का मूल निवास पूर्वी सरेया ‎के कचहरी टोला में है। पूर्वी सरेया‎ पंचायत की मुखिया गुड्डी देवी के पति‎ समाजसेवी चंद्र भूषण पांडेय ने पहल ‎करते हुए सभी पट्टीदारों से बातचीत ‎कर जमा किया। उसके बाद सब ने ‎पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम‎ संस्कार मिट्टी देकर किया। मुखिया‎ पति ने बताया कि हत्यारा ईदु भाई में‎ अकेले था। दो बहन हैं। दोनों की शादी भी उसके पिता कर चुके हैं।‎

ईदु की हुई थी दो शादी ‎‎
ईदु की पहली शादी ‎हरसिद्धि थाना क्षेत्र के खोरी‎पाकड़ गांव में हुई थी। पहली ‎पत्नी बच्चिया खातून से दो बेटे ‎रईस मियां (24) और रहीम ‎मियां (17) हैं। ये बाहर रह‎कर मजदूरी करते हैं। पहली पत्नी ‎बच्चिया खातून का निधन 20 साल पहले हो गया था। तब ईदु मियां ने‎ दूसरी शादी पश्चिम चंपारण के ‎झखंरा गांव में अलादीन मियां की बेटी अफरीना से की थी।‎

पुलिस ने 15 हजार का रखा था इनाम

वहीं पुलिस ने घटना के बाद उसका पता बताने वाले को 15 हजार रुपए इनाम देने की बात कही थी। एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि ईदु मियां सनकी किस्म का आदमी था। इससे पहले भी उसने चलती ट्रेन से अपनी छोटी बच्ची को फेंक दिया था।

बेटी की हत्या के आरोप में 7 महीने बाद जेल से बाहर आया था। इसके बाद उसने पूरे परिवार के लोगों को मार डाला। एसपी कांतेश मिश्रा ने उसे बताने वाले के 15 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा किया था। बता दे कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
भारत रत्न सम्मान समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को किया सम्मानित, आडवाणी को कल दिया जाएगा भारत रत्न

भारत रत्न सम्मान समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को किया सम्मानित, आडवाणी को कल दिया जाएगा भारत रत्न

विराट कोहली ने एक पारी में बना दिए कई कीर्तिमान

विराट कोहली ने एक पारी में बना दिए कई कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend