ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्राइवेट डिनर से लेकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान तक, PM मोदी का भूटान में हुआ ऐसा स्वागत , स्वदेश रवाना

UB India News by UB India News
March 24, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
प्राइवेट डिनर से लेकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान तक, PM मोदी का भूटान में हुआ ऐसा स्वागत , स्वदेश रवाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंचे हुए है। आज उनके भूटान के आधिकारिक दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान पीएम मोदी ने आज थिम्फू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। बता दें, अस्पताल को भारत सरकार की मदद से बनाया गया है।

भूटान की यह यात्रा काफी खास रही

पीएम मोदी ने भारत रवाना होते हुए कहा, ‘दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे मुझे छोड़ने आए। मुझे बहुत सम्मानि महसूस हुआ। भूटान की यह यात्रा काफी खास रही। मुझे राजा, प्रधानमंत्री तोबगे और भूटान की जनता से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत भारत-भूटान मित्रता को और मजबूती देगी। मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी आभारी हूं। मैं भूटान की अद्भुत जनता का गर्मजोशी और आतिथ्य सत्कार के लिए बहुत आभारी हूं। भूटान के लिए भारत हमेशा एक विश्वसनीय दोस्त और साझेदार रहेगा।’
https://twitter.com/narendramodi/status/1771394282399641829
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर थे. वह शुक्रवार को भूटान की राजधानी थिंपू पहुंचे थे . जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदास स्वागत किया गया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दिन पहले यानी गुरुवार 21 मार्च को ही भूटान की राजकीय यात्रा पर जाना था लेकिन थिंपू में खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की गुरुवार को शुरू होने वाली यात्रा को रद्द करना पड़ा. अपनी राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी दिया गया.

इसके अलावा उन्हें सम्मानित करने के लिए कई आयोजन किए गए. जिसमें भूटान नरेश की ओर से प्राइवेट डिनर भी शामिल है. पीएम मोदी का ये भूटान दौरान कई मायनों में आकर्षण का केंद्र रहा. यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मेजबानी K5 निवास लिंगकाना पैलेस में की गई है.

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को भूटान के राजा ने निजी रात्रिभोज पर आमंत्रित नहीं किया, लेकिन पीएम मोदी को यह विशेषाधिकार दिया गया. इसके अलावा यह भी पहली बार है जब किसी भारतीय पीएम को भूटान द्वारा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया हो. दरअसल, पीएम मोदी पहले विदेशी नागरिक हैं जिन्हें यह भूटानी पुरस्कार दिया गया है.

बता दें कि स्थापित रैंकिंग और प्राथमिकता के अनुसार, ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ को जीवन भर की उपलब्धि के लिए सजावट के रूप में स्थापित किया गया था और यह भूटान में सम्मान प्रणाली का शिखर है, जो सभी आदेशों, सजावटों और पदकों पर प्राथमिकता रखता है. अपनी स्थापना के बाद से, यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है.

भूटान ने कब किन्हें दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बता दें कि भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2008 में रॉयल क्वीन दादी आशी केसांग चोडेन वांगचुक को दिया था. 2008 में ही जे थ्रिज़ुर तेनज़िन डेंडुप (भूटान के 68वें जे खेंपो) और 2018 में जे खेंपो ट्रुलकु न्गवांग जिग्मे चोएद्रा. ये पुरस्कार दिया गया है. जे खेंपो भूटान के केंद्रीय मठ निकाय के मुख्य मठाधीश हैं. भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पीएम मोदी को उनके “राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक नेतृत्व के उत्कृष्ट अवतार” और भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रदान किया गया है.

पीएम मोदी ने हिमालयी देश के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित करने के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आभार जताया. पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं. राजधानी थिम्पू के टेंड्रेलथांग फेस्टिवल ग्राउंड में दिए गए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, “आज एक भारतीय के रूप में मेरे जीवन का एक बड़ा दिन है. आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है. हर पुरस्कार अपने आप में विशेष होता है, लेकिन जब कोई पुरस्कार मिलता है किसी अन्य देश के लिए, यह इस विश्वास को मजबूत करता है कि हमारे दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है. यह भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. मैं भूटान की इस महान भूमि में सभी भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इस सम्मान के लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं.”

बता दें कि भूटान में पीएम मोदी के अभूतपूर्व स्वागत में लोग पारो से थिम्पू तक 45 किलोमीटर के पूरे रास्ते में सड़कों पर कतार में खड़े थे. सैकड़ों स्थानीय लोग महल में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का इंतजार करते देखे गए. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी नागरिकों और भूटान के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की, जो थिम्पू में होटल के बाहर उनके स्वागत के लिए एकत्र हुए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
गुजरात में BJP को बड़ा झटका, सांसद रंजनबेन भट्ट ने चुनाव लड़ने से किया मना

गुजरात में BJP को बड़ा झटका, सांसद रंजनबेन भट्ट ने चुनाव लड़ने से किया मना

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend