ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्टार्टअप की दुनिया में भारत की प्रगति बेजोड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
स्टार्टअप की दुनिया में भारत की प्रगति बेजोड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्टार्टअप महाकुंभ 18-20 मार्च से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एपेक्स इंडस्ट्री एसोसिएशन, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे स्टार्टअप महाकुंभ में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने भारत में बढ़ते स्टार्टअप कल्चर का जिक्र किया. साथ ही आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में भारत के बढ़ते रुतबे के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि, “आज जब देश 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है ऐसे समय में स्टार्टअप महाकुंभ का बहुत महत्व है. बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने कैसे आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है. अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं, इसलिए स्टार्टअप की दुनिया के आप सभी साथियों का इस महाकुंभ में होना बहुत मायने रखता है.”

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर व्यापारी लोग जब चुनाव आते हैं, तो सोचते हैं कि अभी रहने देते हैं जब नई सरकार आएगी, तो उस हिसाब से देखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन आज आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं, तो आपको पता है कि अगले पांच साल क्या होने वाला है.

पूरी दुनिया देख रही भारत की युवा शक्ति का सामर्थ

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. भारत में आज सवा लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं. इनसे करीब 12 लाख नौजवान जुड़े हुए हैं. पीएम ने कहा कि हमारे पास 110 यूनिकॉर्न हैं. स्टार्टअप ने 12000 पैटेंट फाइल किये हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के छोटे शहरों के युवा भी स्टार्टअप कर रहे हैं. योगा और आयुर्वेद में भी खूब स्टार्टअप आ रहे हैं. स्पेस जैसे सेक्टर में भी नए बिजनस आ रहे हैं. ऑलरेडी हमारे स्टार्टअप स्पेस शटल लॉन्च करने लगे हैं. पीए मोदी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य आज पूरी दुनिया देख रही है. उन्होंने कहा कि देश ने स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने के लिए काफी कदम उठाए हैं.

लोगों की सोच बदल रही- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, पहले हमारे यहां पढ़ाई का मतलब नौकरी और नौकरी का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी होता था. लोग बेटियों के लिये सिर्फ सरकारी नौकरी वाला लड़का देखना चाहते थे. लेकिन आज ये सोच बदल रही है. कोई पहले बिजनेस की बात करता था, तो सोचता था कि यार पैसे कहां से लाऊं. जिसके पास पैसा है, वही बिजनेस कर सकता है, यह धारणा बन गई थी. पीएम मोदी ने कहा कि इस स्टार्टअप इकोसिस्टम ने उस धारणा को बदल दिया है. अब लोग नौकरी पाने की नहीं बल्कि नौकरी देने की सोच रहे हैं.

स्टार्टअप महाकुंभ 18-20 मार्च से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एपेक्स इंडस्ट्री एसोसिएशन, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। यह उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा समर्थित है।

पिछले महीने, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस कार्यक्रम पर चर्चा की, इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय स्टार्टअप उद्योगों में क्रांति ला रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला बन रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के साथ एक महत्वाकांक्षी भारत को संरेखित करने से भारत की आजादी के 100 वर्षों तक की अवधि के दौरान आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिसे अमृत काल कहा जाता है, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
एक तरफ स्वागत तो दूसरी ओर विद्रोह का भय

पशुपति के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार , किरेन रिजिजू को मिली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी

भारत के बिना दुनिया में सबको साथ लेकर चलना मुश्किल

महिला सशक्तीकरण से ही 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend