ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का आज तेलंगाना-कर्नाटक-तमिलनाडु का दौरा: राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर भड़के पीएम मोदी, बोले- मेरे लिए हर महिला शक्ति का रूप है

UB India News by UB India News
March 19, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी का आज तेलंगाना-कर्नाटक-तमिलनाडु का दौरा:  राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर भड़के पीएम मोदी, बोले- मेरे लिए हर महिला शक्ति का रूप है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह सुबह 11:30 बजे तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक जाएंगे। यहां दोपहर 3:15 बजे शिवमोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

दिन के अंत में वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में 4 किमी लंबा रोड शो निकालेंगे। 14 मार्च को कोयंबटूर के भाजपा जिला अध्यक्ष जे रमेश कुमार ने पुलिस से रोड शो के लिए अनुमति मांगी थी। 15 मार्च की सुबह कानून व्‍यवस्‍था संबंधी चिंता और परीक्षा के आयोजन का हवाला देकर रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

तेलंगाना के जगतियाल में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान विपक्षी दलों और इंडी अलायंस पर खूब निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा। उन्होंने कहा, “तेलंगाना में भाजपा के लिए लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं पिछले 3 दिनों में दूसरी बार तेलंगाना आया हूं। विकास आज तेलंगाना के हर इलाके में पहुंच रहा है। इसलिए तेलंगाना के कोने-कोने में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। जैसे-जैसे 13 मई निकट आ रही है, वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तेलंगाना में भाजपा की लहर कांग्रेस और BRS का सूपड़ा साफ कर देगी। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।”

विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि नारी शक्ति यहां आई हैं और मुझे समर्थन दे रही है। बीते कल मुंबई में हुई इंडी गठबंधन की रैली में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने साफ कर दिया कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ हूं और मेरे लिए सभी बेटियां, माएं और बने ही शक्ति का स्वरूप हैं। शक्ति के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं। मैं उनकी चुनौती को स्वीकार करता हूं। मैं शक्ति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दूंगा। उन्होंने कहा, एक एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी तेलंगाना के लोगों को गारंटी देता है, तेलंगाना को लूटने वालों को छोड़ेंगे नहीं, ये मोदी की गारंटी है।

शक्ति की रक्षा के लिए खपा दूंगा जीवन

उन्होंने कहा कि एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। दूसरी ओर वो BRS है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया, सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा और अब कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM राज्य बना लिया है। BRS और कांग्रेस एक दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें, इनकी एक एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी, तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा, “कल शिवाजी पार्क में INDI गठबंधन ने अपना घोषणापत्र शक्ति को खत्म करने के लिए जारी किया है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और मैं इस शक्ति स्वरूपा माताओं बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा, जीवन खपा दूंगा। क्या भारत की धरती पर कोई शक्ति के विनाश की बात कर सकता है क्या?”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज रोड शो कर सकेंगे। बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट ने पीएम मोदी के रोड शो को इजाजत देने के लिए कोयंबटूर पुलिस को निर्देश दिया। न्यायाधीश एन आनंद वेंकटेश ने सशर्त इजाजत देने की बात कही। कोर्ट ने पुलिस को पीएम की यात्रा के दौरान सशर्त चार किमी लंबे रोड शो की अनुमति देने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के गृह क्षेत्र शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद कर्नाटक में यह उनकी दूसरी जनसभा होगी। पहली रैली शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को येदियुरप्पा के गृह जिले में सभा के लिए अल्लामा प्रभु मैदान (फ्रीडम पार्क) में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। येदियुरप्पा पार्टी के अहम संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं।

शिवमोगा से उम्मीदवार हैं येदियुरप्पा के बेटे

येदियुरप्पा के बड़े बेटे बी वाई राघवेंद्र शिमोग्गा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने घोषणा की है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वह हावेरी लोकसभा सीट से अपने बेटे के.ई.कांतेश को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। ईश्वरप्पा ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि वह मोदी की जनसभा में भी शामिल नहीं होंगे। असंतुष्ट नेता ने पहले कहा था कि प्रधानमंत्री “उनके दिल में बसते हैं।” भाजपा के प्रदेश प्रमुख एवं युदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र ने तैयारियों की निगरानी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अल्लामा प्रभु मैदान का दौरा किया और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए कि सभा सुचारू रूप से चले। वह शिकारीपुरा से विधायक हैं।

भाजपा का लक्ष्य, अबकी बार 400 पार

भाजपा का इस चुनाव में 2019 के अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का लक्ष्य है, जब उसने राज्य की 28 लोकसभा सीट में से 25 सीट जीती थीं। साल 2019 में कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट जीती थी, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। बता दें कि भाजपा का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले दम पर 370 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं एनडीए गठबंधन को मिलाकर कुल 400 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। बात दें कि पीएम मोदी पिछले कई दिनों से लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं।

साउथ में भाजपा की क्या है स्थिति?
केरल में पिछले 3 लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां NDA को एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि, उनका वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। तमिलनाडु में सहयोगी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के अलग होने के बाद भाजपा यहां अलग-थलग पड़ गई है। तेलंगाना में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 4 सीटें जीती थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव हारने के बाद यहां कांग्रेस भारी नजर आ रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 6, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

Next Post
बिहार में NDA में सीटों का फॉर्मूला तय !

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर NDA में तस्वीर साफ ! एलान कभी भी

अरविंद केजरीवाल ने आज भी ED के समन को किया इग्नोर

ED के समन पर आज भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने समन को ग़ैरक़ानूनी बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend