ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र में NDA की बड़ी रैली, पीएम मोदी के साथ मंच शेयर करेंगे चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम आंध्र प्रदेश में पलनाडु जिले में एक भव्य रैली 'प्रजागलम' (जनता की आवाज) को संबोधित करेंगे. इस रैली में टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल होंगे. रैली के बाद पीएम हैदराबाद के लिए रवाना होंगे.

UB India News by UB India News
March 18, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
आंध्र में NDA की बड़ी रैली, पीएम मोदी के साथ मंच शेयर करेंगे चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम आंध्र प्रदेश में पलनाडु जिले में एक भव्य रैली ‘प्रजागलम’ (जनता की आवाज) को संबोधित करेंगे. ये दस सालों के बाद आंध्र प्रदेश में एनडीए सहयोगियों की पहली सार्वजनिक बैठक होगी. इस रैली में मोदी के साथ टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल होंगे. यह पहली बार होगा कि ये तीनों नेता 2024 के चुनावों के लिए किसी रैली में एक साथ मंच पर दिखेंगे. शाम 5 से 6 बजे तक प्रधानमंत्री चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद पीएम हैदराबाद के लिए रवाना होंगे.

आंध्र प्रदेश में डील डन

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में 13 मई को 25 लोकसभा सीटों पर और 175 विधान सभा सीटों पर चुनाव होना है. जिस के चलते प्रजागलम नाम की यह रैली विधान सभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आंध्र प्रदेश में एनडीए की पहली चुनावी रैली होगी. जनसेना ने कहा कि प्रजागलम का उद्देश्य आंध्र प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए है. 11 मार्च को उंदावल्ली में नायडू के आंध्र प्रदेश आवास पर हुई मैराथन चर्चा के बाद एनडीए सहयोगियों ने लोकसभा और राज्य चुनावों के लिए अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को सामने रखा. जिसके तहत भाजपा 6 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि टीडीपी 17 लोकसभा और 144 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी, पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नायडू ने विधानसभा चुनाव के लिए 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुके हैं, जबकि 16 और उम्मीदवारों के नाम अभी आने बाकी हैं. जनसेना ने अब तक सात उम्मीदवारों की घोषणा की है वहीं भाजपा ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी का शेड्यूल

नायडू ने कुछ दिन पहले कहा था कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीजेपी, जनसेना और टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है. नायडू ने कहा, हम आंध्र प्रदेश की प्रगति और विकास और अपने राज्य के लोगों के तरक्की के लिए काम कर रहे हैं. हम अपने राष्ट्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं. नायडू ने कहा कि एनडीए के नेता सीट-शेयरिंग पर चर्चा के दौरान राज्य और उसके भविष्य के हितों को सबसे ज्यादा महत्व दिया. टीडीपी ने बताया कि उम्मीद है कि पीएम मोदी दिल्ली से शाम 4.10 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे पर उतरेंगे. पीएम गन्नवरम हवाई अड्डे से पलनाडु जिले तक पहुंचने के लिए एक हेलीकॉप्टर लेंगे और वह शाम करीब 5 बजे बोपुडी गांव में बैठक स्थल पर पहुंचेंगे.शाम 5 बजे से 6 बजे तक प्रधानमंत्री चुनावी सभा में शामिल होंगे, जिसके बाद पीएम हैदराबाद के लिए रवाना होंगे.

PM मोदी का आज केरल के पलक्कड़ में रोड शो, बीजेपी उम्मीदवार के लिए करेंगे प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को केरल के पलक्कड़ में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा है। पीएम बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में पथानामथिट्टा जाएंगे। इस क्षेत्र से बीजेपी ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को चुनावी मैदान में उतारा है। पीएम मोदी उन्हीं के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

पीएम मोदी का इस साल का राज्य का 5वां दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी 15 मार्च से 19 मार्च तक दक्षिण भारत के दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वह केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में चुनावी रैलियां करेंगे। केरल में 15 मार्च की रैली में पीएम मोदी ने कहा था, “कांग्रेस और लेफ्ट की स्थिति यह है कि जिस राज्य से यह चुनाव हारते हैं, वहां यह दोबारा वापसी नहीं कर पाते। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में जिस तरह से खेल खेला, राज्यों को बर्बाद किया। जिस राज्य से यह पराजित होते हैं वहां के लोग इन्हें वापस लौटने नहीं देते।”

कांग्रेस और लेफ्ट पर करारा हमला

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु ने 1962 में आखिरी चुनाव जीता था। यूपी, गुजरात और बिहार में कांग्रेस 4 दशक पहले आखिरी चुनाव जीता। ओडिशा में भी कांग्रेस तीन दशक से बाहर ही है। देश के कितने ही राज्यों से बाहर है। त्रिपुरा, बंगाल इन राज्यों से लेफ्ट पार्टियों का सितारा चमकता था। 3 से 4 दशक तक इन्हीं की चलती थी। त्रिपुरा, बंगाल से उन्हें हटाया। कितने ही साल हो गए, कांग्रेस और लेफ्ट को घुसने नहीं दिया जाता। लोगों को पता है कि कांग्रेस पर भरोसा किया। जितने साल लेफ्ट पर भरोसा किया। उतने साल सर्वाधिक नुकसान हुआ।”

दक्षिण राज्यों में बीजेपी की स्थिति?

पीएम ने कहा, “केरल में बीजेपी युवा ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, इसलिए राज्य के लोग कह रहे हैं कि अबकी बार 400 पार। पिछले चुनाव में केरल की जनता ने हमें दोहरे अंक में वोट प्रतिशत वाली पार्टी बनाया और अब यहां दोहरे अंक वाली सीटों की हमारी नियति अभी दूर नहीं है। केरल के लोग राज्य पर शासन करने वाली भ्रष्ट और अक्षम सरकारों के कारण पीड़ित हैं। LDF और UDF सरकारें रबर किसानों की दुर्दशा देख ही नहीं पातीं।”

बता दें कि केरल में पिछले तीन लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां NDA को एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि, उनका वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। तमिलनाडु में सहयोगी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के अलग होने के बाद बीजेपी यहां अलग-थलग पड़ गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

Next Post
राम मंदिर, CAA, बेरोजगारी… चुनाव में इन 10 मुद्दों की सुनाई देती रहेगी गूंज

राम मंदिर, CAA, बेरोजगारी... चुनाव में इन 10 मुद्दों की सुनाई देती रहेगी गूंज

‘हम चुनाव के लिए तैयार हैं’, लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद क्या बोले पीएम मोदी

'हम चुनाव के लिए तैयार हैं', लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद क्या बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend